ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

बिजली ठप, बुलेट ट्रेन के पहिए थमे; जापान में 5.9 की तीव्रता वाला भूकंप आया, सुनामी का खतरा मंडराया

Photo Source :

Posted On:Monday, June 3, 2024

जापान की धरती आज जोरदार भूकंप से हिल गई. भारतीय समयानुसार आज सुबह देश के इशिकावा प्रांत में रिक्टर पैमाने पर लगभग 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। दो बार भूकंप आया. ठीक 5 मिनट बाद 4.8 तीव्रता का झटका आया, लेकिन झटके इतने तेज थे कि लोग घबरा गए। वे अपने घर से बाहर आये. लोगों ने इमारतों को हिलते हुए देखा, जिसका वीडियो सामने आया.

पूरे प्रांत में बिजली गुल हो गई। बुलेट ट्रेन के पहिए थम गए. हालांकि भूकंप के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठीं, लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी नहीं है। सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. तट से दूर हटने की अपील की गई है. जापान के पूर्वी रेलवे ज़ोन ने अगली सूचना तक होकुरिकु शिंकानसेन और जोएत्सु शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे पाया गया.

6 महीने में तीसरी बार भूकंप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह भूकंप के सबसे तेज झटके इशिकावा प्रीफेक्चर के वाजिमा, सुजु, नोटो, नानाओ, अनामिजू सिटी, निगाटा सिटी में महसूस किए गए। मौसम विभाग के मुताबिक, हालांकि अभी बुलेट ट्रेन चल रही है, लेकिन भूकंप आते ही इमरजेंसी लगा दी गई और ट्रेनें जहां थीं वहीं रोक दी गईं.

आपको बता दें कि जापान में 1 अप्रैल को रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था. इससे पहले भी 1 जनवरी 2024 को जापान में भूकंप के साथ साल की शुरुआत हुई थी. नोटो प्रायद्वीप में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 200 से अधिक लोग मारे गए। कई इमारतें ढह गईं और लोगों को अपने घर खाली करके सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.