ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

Mahashivratri 2024: आज शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये खास चीज, वरना भगवान शिव हो सकते हैं नाखुश

Photo Source :

Posted On:Friday, March 8, 2024

आज देशभर में धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज शिव प्रदोष और शिव योग के शुभ संयोग में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस दिन शिव मंदिर में सबसे पहले भगवान गणेश, फिर नंदीश्वर, कार्तिकेय, माता पार्वती और फिर शिवलिंग को जल चढ़ाएं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शुभ और अमृत चौघड़िया मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा करने से अत्यंत शुभ फल मिलता है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज रात सिद्धि योग भी बहुत अच्छा है. जो लोग आज शाम के समय शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा करते हैं उन्हें भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की कृपा मिलती है। लेकिन आपको बता दें कि शिव पुराण के अनुसार, शिवलिंग पर जलाभिषेक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को भूलकर भी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में विस्तार से.

आज भूलकर भी न खरीदें ये चीज

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी शिवलिंग पर शंख से जल नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव अप्रसन्न हो जाते हैं।
  • ज्योतिषियों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करते समय भूलकर भी केतकी और केवड़े के फूल न चढ़ाएं। ऐसा करने से पूजा का फल नहीं मिलता है।
  • महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय पूजा में हल्दी का प्रयोग करना न भूलें।
  • ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव की पूजा में नारियल का पानी नहीं चढ़ाया जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न नहीं होते हैं।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय भूलकर भी पूजा में तुलसी दल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि भगवान शिव को तुलसी दल नहीं चढ़ाया जाता है।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.