ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

Karwa Chauth 2023 : देशभर में आज मनाया जाएगा 'करवा चौथ' का त्योहार, कब दिखेगा आपके शहर में चांद; देखें लिस्ट

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 1, 2023

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं द्वारा अपने पति के लंबी उम्र के लिए किया जाता है। वहीं अब कई पति भी अपनी पत्नियों के साथ करवा चौथ का व्रत रखते हैं। इस साल करवा चौथ का यह व्रत 01 नवंबर बुधवार के दिन रखा जाएगा। आज के दिन कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, मृगशीर्ष नक्षत्र, परिध योग, बव करण, बुधवार दिन और उत्तर दिशाशूल है. सर्वार्थ सिद्धि योग प्रात: 06 बजकर 33 मिनट से बन रहा है, जो रात तक है. इस योग में कार्य के सफल होने की उम्मीद अधिक होती है. आज सुहागन महिलाएं करवा चौथ का निर्जला व्रत हैं. करवा चौ​थ की पूजा का मुहूर्त शाम 05 बजकर 36 मिनट से शाम 06 बजकर 54 मिनट तक है. इस समय में मां पार्वती, गणेश जी और भगवान शिव की पूजा करें. उसके बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें. इस व्रत को करने से जीवनसाथी की उम्र बढ़ती है.

करवा चौथ पर हो रहा है 'शिव योग' का निर्माण

करवा चौथ शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है लेकिन इस बार इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ने वाला है क्योंकि इस दिन बेहद लाभकारी शिव योग बन रहा है। इस दिन करवा माता के आशीर्वाद के साथ-साथ भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। इस योग में आप शुभ कार्य कर सकते हैं। शिव योग दोपहर 02:07 बजे शुरू होगा और 2 नवंबर तक रहेगा।

01 नवंबर 2023 का पंचांग

आज की तिथि – कार्तिक कृष्णपक्ष चतुर्थी
आज का नक्षत्र – मृगशीर्ष
आज का करण – बव
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – परिध
आज का वार – बुधवार
आज का दिशाशूल- उत्तर
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:33 बजे से कल सुबह 04:36 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय – 06:44:00 AM
सूर्यास्त – 06:01:00 PM
चन्द्रोदय – 20:15:00 PM
चन्द्रास्त – 10:03:59 AM
चन्द्र राशि – वृषभ

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 11:03:41
मास अमांत – आश्विन
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – कोई नहीं

कहां पर कब होगा चांद का दीदार?

Karwa Chauth Moonrise Time 2023: करवा चौथ पर अलग-अलग शहरों में कब चांद दिखने वाला है। चांद निकलने का वक्त क्या रहेगा दिल्ली समेत शहरों का समय नीचे दिया जा रहा है- 

शहर का नाम  चांद दिखने का समय 
नई दिल्ली 8:15 
लखनऊ  8:05 
भोपाल  8:29 
पटना 7:51 
चंडीगढ़  8:10 
नोएडा 8:14 
मुंबई  8:59 
गुरुग्राम 8:16 
चेन्नई  8:43 
कोलकाता  7:46
पणजी  9:04
अलीगढ़  8:13
पुणे  8:56
जयपुर  8:26
हिमाचल प्रदेश  8:07
आगरा  8:16
चेन्नई  8:43


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.