ताजा खबर
‘क्या 100 आतंकी मारे गए…’, कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार से मांगा सबूत   ||    क्या भयंकर चक्रवाती तूफान आएगा? जानें साइक्लोन Shakti कब-कहां टकराएगा और कितना खतरनाक?   ||    शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर कोर्ट में फूल देकर जाहिर की शादी की इच्छा   ||    नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट से झटका, 10वीं जमानत याचिका भी खारिज   ||    भारत ने तुर्की की Celebi Aviation पर कसा शिकंजा, कंपनी ने राष्ट्रपति एर्दोगन की बेटी से कनेक्शन पर द...   ||    रक्षा मंत्री के नाम से फर्जी पत्र वायरल, PIB ने पकड़ा पाकिस्तान का नया झूठ   ||    ‘डोनाल्ड ट्रंप शांतिदूत, हम सीजफायर से खुश…’, भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम पर फिर आया अमेरिका का बयान   ||    पाकिस्तान का दोस्त तुर्की भारत का ‘दुश्मन’, जानें India ने कैसे सिखाया सबक?   ||    Dark Side Of Turkey: नशा, ड्रग्स और जिस्मफरोशी… खूबसूरत तुर्की के पीछे छिपे ये काले कारोबार   ||    तालिबान से दोस्ती का हाथ क्यों बढ़ा रहा भारत? पाकिस्तान से तनाव के बीच जियो पॉलिटिक्स में बड़ा बदलाव   ||    Russia-Ukraine War पर बड़ा अपडेट, इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन वार्ता पर जेलेंस्की ने किया ये ऐलान   ||    Fact Check: क्या PM मोदी ने बकरीद से पहले मुसलमानों को लेकर दिया ये बयान? जानें क्या है वायरल VIDEO ...   ||    16 मई का इतिहास: जानिए इस दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं   ||    Budh Gochar 2025: बुध कब करेंगे अपनी राशि मिथुन में गोचर, जानें ज्योतिष महत्व और सभी 12 राशियों असर   ||    IPL 2025: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का फरमान, क्या बाकी बचे मैचों में खेलेंगे खिलाड़ी?   ||    IPL 2025: मुंबई इंडियंस में अब होगी अनसोल्ड प्लेयर की एंट्री? इस खिलाड़ी का बनेगा रिप्लेसमेंट   ||    IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका, नहीं लौटेगा धाकड़ खिलाड़ी   ||    भारत में नहीं बनेगा Iphone! ट्रंप ने क्यों टिम कुक से की ऐसी डिमांड?   ||    Microsoft Layoffs: फिर से शुरू हुई माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकालेगा बा...   ||    Gold Rate: ट्रेड डील के बाद भारत में सोने के दाम में दिखा असर, जानें अपने शहर का गोल्ड रेट   ||    +++ 

अमेरिका ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी, कहा हम जानते हैं तुम क्या कर रहे हो, अंजाम भुगतोगे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 1, 2025

मुंबई, 01 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यमन में हूती विद्रोहियों को समर्थन देने के लिए उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हेगसेथ ने डोनाल्ड ट्रम्प का एक पुराना बयान भी रिट्वीट किया, जिसमें ट्रम्प ने कहा था कि हूतियों की तरफ से किए गए किसी भी हमले के लिए ईरान को जवाबदेह ठहराया जाएगा। हेगसेथ ने एक्स पोस्ट में कहा, हम तुम्हारी (ईरान) तरफ से हूती विद्रोहियों को दिए जा रहे समर्थन को देख रहे हैं। हमें अच्छी तरह से पता है तुम क्या कर रहे हो। तुम भी अच्छी तरह जानते हो कि अमेरिकी सेना क्या कर सकती है, तुम्हें चेतावनी दी गई थी। अब तुम्हें हमारी तरफ से चुने गए वक्त और जगह पर इसका अंजाम भुगतना होगा। अमेरिका की यह चेतावनी ऐसे वक्त पर आई है जब उसने हाल ही में उत्तरी यमन पर कंट्रोल रखने वाले हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य हमले तेज कर दिए हैं। मार्च से अब तक अमेरिकी सेना ने हूती लड़ाकों के कंट्रोल वाली 1000 से ज्यादा जगहों को निशाना बनाया है। दूसरी तरफ हूती विद्रोहियों ने फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता का हवाला देते हुए रेड सी में कई शिपिंग जहाजों को निशाना बनाया है। वहीं, ईरान लगातार इस बात से इनकार करता रहा है कि वो हूती विद्रोहियों का सपोर्ट करता है। ईरान का कहना है कि हूती लड़ाके स्वतंत्र रूप से काम करते हैं। हालांकि, अमेरिकी अधिकारी कई बार यह बात कह चुके हैं कि ईरानी सेना हूती लड़ाकों को जरूरी सैन्य सहायता और स्ट्रैटेजिक सपोर्ट देती है।

आपको बता दें, डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार 15 मार्च को अमेरिकी सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों पर एयरस्ट्राइक की थी। हमले में 31 लोगों की मौत हुई। इनमें हूती विद्रोहियों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। जबकि, 101 लोग घायल हुए। इस स्ट्राइक के बारे में ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा था, हूती आतंकियों, तुम्हारा वक्त पूरा हो गया है। अमेरिका तुम पर आसमान से ऐसी तबाही बरसाएगा, जो पहले कभी नहीं देखी होगी। इसके बाद से ही अमेरिका लगातार यमन में हूती विद्रोहियों पर हमले कर रहा है। 10 दिन पहले की गई एयर स्ट्राइक में 74 लोगों की मौत हुई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए। ये एयर स्ट्राइक एक तेल के पोर्ट रास ईसा पर हुई। US सेंट्रल कमांड ने इस स्ट्राइक की पुष्टि की थी, हालांकि उसने मरने वालों का सही आंकड़ा नहीं बताया।

इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.