ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

गुरुग्राम के रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाने से 5 लोगों की तबीयत ख़राब, संचालक फरार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 5, 2024

मुंबई, 05 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हरियाणा में गुरुग्राम के रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाने से 5 लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले में पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। रेस्टोरेंट संचालक अभी फरार है। मानेसर के ACP सुरेंद्र सुरेन जांच के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे तो वह बंद मिला। पुलिस ने सभी दरवाजे चेक किए, लेकिन लॉक मिले। पुलिस को शक है कि घटना के बाद रेस्टोरेंट संचालक ताला लगाकर फरार हो गया है। दरअसल, बीते दिन 3 दंपती, अंकित, उसकी पत्नी नेहा, मानिक, उसकी पत्नी प्रीतिका और दीपक अरोड़ा ने अपनी पत्नी हिमानी गुरुग्राम के सेक्टर 90 स्थित सफायर 90 ला फॉरेस्टा रेस्टोरेंट में खाना खाया। खाना खत्म होने के बाद रेस्टोरेंट की महिला वेटर अमृतपाल कौर ने उन्हें माउथ फ्रेशनर ऑफर किया।

अंकित को छोड़ कर बाकी 5 लोगों ने माउथ फ्रेशनर खा लिया। इसके बाद उनके मुंह में जलन होने लगी। मुंह से खून आया और उल्टी लग गईं। तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो उन्होंने जबरदस्ती जोर देकर वेटर से पूछा की हमें क्या खिला दिया। इस पर वेटर ने पॉलिथीन का पैकेट खुला हुआ सामने रख दिया। इसके बाद सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां 5 में से 2 की हालत गंभीर है। पुलिस ने अंकित के बयान पर केस दर्ज किया है।  अंकित ने बताया कि तबीयत खराब होने के बावजूद रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने उनकी कोई मदद नहीं की। उन्होंने खुद 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाई। वे लोग एंबुलेंस आने का इंतजार करते रहे। बाद में सभी को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।  गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में रेस्टोरेंट के मैनेजर गगनदीप को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि गगनदीप पर ही रेस्टोरेंट को संभालने का जिम्मा था। वह दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस को रेस्टोरेंट के संचालक की भी तलाश है, लेकिन अभी वह फरार है।डॉक्टर को जब वेटर द्वारा दिया गया पैकेट दिखाया गया तो उन्होंने बताया कि यह ड्राई आइस है। यह एक तरह का जानलेवा एसिड है, जिसके सेवन से जान भी जा सकती है। जोकि जहरीली थी।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.