ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

कोलकाता एयरपोर्ट के रनवे पर खड़े एअर इंडिया और इंडिगो के विमान टकराए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 27, 2024

मुंबई, 27 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कोलकाता एयरपोर्ट के रनवे पर खड़े एअर इंडिया विमान से इंडिगो के विमान की टक्कर हो गई। इस टक्कर से दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा है। एअर इंडिया फ्लाइट के पंख का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। इस घटना को लेकर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही इंडिगो के पायलट और कोपायलट दोनों को ऑफ ड्यूटी कर दिया गया है। DGCA के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना इंडिगो की ए320 वीटी आईएसएस फ्लाइट और एअर इंडिया एक्सप्रेस 737 वीटी टीजीजी के बीच की है। एअर इंडिया का विमान चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाला था और वह रन वे पर आने का इंतजार कर रहा था। तभी इंडिगो की फ्लाइट रनवे से आकर एयर इंडिया के विमान ये टकरा गई। जिससे पंख को नुकसान पहुंचा।

तो वहीं, अधिकारी ने कहा, हमने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और इंडिगो एयरलाइंस के दोनों पायलटों को ऑफ-रोस्टर कर दिया गया है। जांच के दौरान ग्राउंड स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। दोनों उड़ानों को जांच के लिए रोक दिया गया है। घटना को लेकर इंडिगो की तरफ से एक बयान सामने आया, जिसमे  एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो और दूसरे विमान की मामूली टक्कर की सूचना मिली। विमान को जांच के लिए रोक दिया गया। इसके चलते कोलकाता और दरभंगा के बीच इंडिगो फ्लाइट 6E 6152 में देरी हुई है। प्रोटोकॉल के अनुसार, घटना की रिपोर्ट DGCA को सौंपी जाएगी।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.