ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

कटपुतली मूवी रिव्यु - मर्डर, मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर है अक्षय कुमार की साइकोलॉजिकल थ्रिलर ' कटपुतली'



फिल्म – कटपुतली बैनर - पूजा एंटरटेनमेंट स्टार कास्ट- अक्षय कुमार, रकुल प्रीत सिंह, सरगुन मेहता, चंद्रचूर सिंह डायरेक्टर- रंजीत तिवारी

Posted On:Saturday, September 3, 2022

पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'कटपुतली' की कहानी अब तक आई इस जॉनर की मौजूद सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक है। सुपरस्टार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म में क्राइम, मिस्ट्री, सस्पेंस के साथ हर बीतते पल के संग सभी को अपने साथ बांधे रखने वाला ड्रामा अपने आप में एक अलग लेवल का है।

फिल्म की कहानी हिमाचल के एक छोटे से शहर की है, जहां अपने फिल्म डायरेक्टर बनने के सपने को कही पीछे छोड़कर पुलिस में भर्ती हुआ अर्जन सेठी (अक्षय कुमार) जाने अनजाने में जिस जॉनर पर फिल्म बनाना चाह रहा होता है, उसके पास उससे जुड़ा क्राइम जाता है। दरअसल,एक सीरियल किलर एक-एक कर के कई स्कूल जाने वाली लड़कियों का बेरहमी से खून कर इलाके में खौफ का माहौल पैदा कर चूका होता है। यह किलर हर किसी को नहीं बल्कि सिर्फ स्कूली लड़कियों को अपना शिकार बनाता है। ऐसे में अर्जन का बस यही मकसद है कि वह किसी भी तरह से बिखरी हुई कड़ियों को जोड़कर कातिल का पता लगा सके। हालांकि, अर्जन के लिए यह रास्ता इतना आसान नहीं होता है और इसे तय करने के लिए उसे अपनी डिपार्टमेंट से लेकर कई अन्य चीजों का सामना करना पड़ता है।

एक पल ऐसा भी आता है, जब अर्जन किसी अपने को खो देता है कहानी यहाँ से आगे बढ़ती है, रोमांच का डोज देखते ही देखते दोगुना हो जाता है। अब, कहानी में किस तरह से ट्विस्ट और टर्न आते हैं, उसे जानने के लिए आपको फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर देखनी पड़ेगी।

फिल्म में अक्षय ने पुलिस वाले का किरदार निभाया है, लेकिन किरदार को रियल टच देते हुए उन्होंने किसी तेज तर्रार कॉप की तरह स्मार्ट तरीके से मामले को संभाला है। सुपरस्टार की इम्प्रेस करने वाली परफॉरमेंस बेहद दमदार है। वहीं, बात करें फिल्म की लीड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की तो, उन्होंने भी अपनी छाप छोड़ी है। जबकि, सपोर्टिंग एक्टर्स की अगर बात करें तो, टीवी से पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में धूम मचाने वाली एक्ट्रेस सरगुन मेहता एक सरप्राइज पैकेज बनकर सामने आई हैं। वहीं, चंद्रचूर सिंह की परफॉरमेंस ने भी सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म की स्टोरी से लेकर सिनेमेटोग्राफी और गाने तक बेहतरीन है। वहीं, डायरेक्शन की बात की जाए तो रंजीत तिवारी ने फिल्म को आकार देने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है, जिसे देखते समय महसूस किया जा सकता है। कटपुतली हाल ही में रिलीज़ हुई किस जेनरा की कई फिल्मो से काफी बेहतर है जिसे हर सिनेमा लवर ने ज़रूर देखनी चाहिए।  

 


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !


मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.