ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

Fact Check News : क्या केंद्र की मोदी सरकार युवाओं को हर महीने देगी तीन हजार रुपयेए जानें इस वायरल मैसेज की पूरी सच्चाई !

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 8, 2022

क्या आपने ऐसा कोई संदेश देखा है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार अपनी योजना के तहत सभी युवाओं को हर महीने 3,400 रुपये की राशि देगी। अगर हां, तो आपको बता दें कि यह मैसेज पूरी तरह से फेक और झूठा है। सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है जिसमें युवाओं को हर महीने पैसा मिले। पीआईबी फैक्ट चेक ने यह जानकारी दी है।

संदेश में क्या कहा गया था?

पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्वीट में कहा कि दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ज्ञानवीर योजना के तहत पंजीकरण के लिए युवाओं को हर महीने 3,400 रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक, अपनी निजी जानकारी किसी वेबसाइट या लिंक पर इस तरह से शेयर न करें। उन्होंने इस तरह के किसी भी मैसेज को फॉरवर्ड करने से बचने की भी बात कही। व्हाट्सएप या एसएमएस के जरिए किसी दूसरे व्यक्ति को मैसेज भेजने से पहले खुद फैक्ट चेक कर लें।

इस फेक मैसेज में एक लिंक भी शेयर किया गया है। उस लिंक पर क्लिक करने से भी बचें। अपना कोई भी व्यक्तिगत या बैंक खाता विवरण इस पर जाकर साझा न करें। यह आपको धोखा देने का एक तरीका हो सकता है। इसके जरिए अपराधी कुछ ही मिनटों में आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं। कोरोना महामारी के दौरान ज्यादातर लोग अपने बैंकिंग से जुड़े काम घर से ही ऑनलाइन करते हैं। ऐसे में साइबर अपराधी भी इसका फायदा उठा रहे हैं. इसके चलते बैंक धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। सरकार समय-समय पर लोगों को इससे बचने की चेतावनी भी देती है।

पीआईबी फैक्ट चेक क्या है? 

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे दावों की PIB फैक्ट चेक टीम जांच करती है. यदि आपको किसी समाचार या फोटो के बारे में कोई संदेह है, तो आप +91 8799711259 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं या socialmedia@pib.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमें Twitter @PIBFactCheck या Instagram/PIBFactCheck या Facebook/PIBFactCheck पर भी संपर्क कर सकते हैं।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.