ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

अगर आधार कार्ड से पैन कार्ड नहीं करेंगे लिंक तो भरना पड़ेगा १० हजार का जुर्माना ?

Photo Source :

Posted On:Monday, April 19, 2021

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख ३१ मार्च थी जिसे सरकार ने आगे बढ़ा दिया है | इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही थी जिसके जरिए दावा किया जा रहा था  कि ३१ मार्च २०२१ से पहले पहले अपना परमानेंट अकाउंट नंबर यानी कि पैन अगर आधार से लिंक नहीं किया तो १०००० रुपए जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपका पैन इनवैलिड हो जाएगा। 

“पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख ३१ मार्च है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका पैन इनवैलिड हो जाएगा। इसके अलावा आप पर 10,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।“ ऐसा ट्विटर यूजर Fukkard ने यह पोस्ट शेयर की |

इस पोस्ट को फेसबुक पर भी शेयर किया जा रहा था |

पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख ३१ मार्च २०२१ बताई गई थी।​ हालांकि ३१ मार्च की देर शाम केंद्र सरकार ने आखिरी तारीख को बढ़ा कर ३० जून २०२१ करने का ऐलान किया। इनकम टैक्स विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पर ऐसे कोई रिपोर्ट नहीं है जिसमें यह बताया गया है कि पैन को आधार से लिंक न करने की स्थिति में पैन इनऑपरेटिव या इनवैलिड हो जाएगा |

और साथ ही १०००० हज़ार रूपए के जुर्माने की बात भी गलत है क्योकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार २३ मार्च को ही लोकसभा में वित्तीय बिल २०२१ पास किया गया है जिसके तहत इनकम टैक्स एक्ट १९६१ में सेक्शन २३४ह जोड़ा गया है। इसके अनुसार अगर कोई व्यक्ति निर्धारित समय सीमा के बीच पैन को आधार से लिंक नहीं करता है तो उससे अधिककतम १००० रुपए जुर्माना वसूला जा सकता है। पहले यह नया कानून १ अप्रैल से लागू होना था लेकिन डेडलाइन बढ़ने के बाद फिलहाल यह लागू नहीं होगा। आपको बता दें कि अगर पैन आधार से लिंक नहीं होगा तो न तो आप बैंक में खाता खुलवा सकेंगे और न ही ५०००० रुपए से ज्यादा की बैंक ट्रांजेक्शन कर सकेंगें। इन दोनों ही कामों के लिए पैन जरूरी है। इससे यह पता चलता है ये पोस्ट भ्रामक है।

 


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.