ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

'पत्थरबाजों की खातिरदारी करती हुई बाबाजी की पुलिस', क्या कानपुर में दंगाइयों पर रात को बरसाए गए डंडे,जानें सच

Photo Source :

Posted On:Monday, August 29, 2022

दोस्तों, हाल ही में, उत्तर प्रदेश के कानपुर में पथराव और हिंसा की दो घटनाएं हुई जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इसमें से एक वीडियो को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि आधी रात को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने 'दंगाइयों' पर लाठी चार्ज किया हैं आपको बता दें कि, 3 जून शुक्रवार को कानपुर में पथराव और हिंसा की घटनाएं हुईं जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि, दंगा और हत्या के प्रयास के आरोप में पुलिस ने करीब 36 लोगों को गिरफ्तार भी किया हैं इसके अलावा वहीं 1,000 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने सूचीबद्ध भी किया है   इसके आगे मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि, सीएम योगी ने पुलिस को जिम्मेदार लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है तो चलिए अब आपको इस वायरल वीडियो की सच्चाई के बारे में बता दें

जानें, वायरल हुआ यूपी पुलिस का लोगों को पीटते हुए वीडियो !




आपको बता दें कि, आजकल सोशल मीडिया पर कथित कानपुर दंगाइयों पर पुलिस कार्रवाई के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं और उनमें से ही एक वीडियो में पुलिसकर्मी रात को सडक पर कई लोगों पर लाठीचार्ज करते हुए दिखाया गया हैं आपको बता दें कि, इतना ही नही उसके बाद कई लोगों ने उस वायरल वीडियो को शेयर भी किया हैं सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल @YogiDevnath2 से इस वीडियो को ट्वीट करते हुएकैप्शन लिखा हैं कि, ''आधी रात को कानपुर की गलियों से आती हुई इन विचित्र प्रकार की आवाज़ को ही शास्त्रों में शुकुन कहा गया है... जिहादी पत्थरबाजों की अच्छे से खातिरदारी करती हुई बाबाजी की पुलिस। ''
 
क्या है वायरल वीडियो का सच?

बता दें कि इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ये वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का नहीं है। ये वीडियो साल 2020 का है। ये घटना महाराष्ट्र के ठाणे के मुंब्रा इलाके में हुई थी। जब वायरल वीडियो के कीफ्रेम की रिवर्स इमेज सर्च किया गया तो पता चला कि वीडियो को जिस दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, वो फर्जी है। ये वीडिया पहले भी गलत दावों के साथ इंटरनेट में वायरल किया जा चुका है।अब आपको इस वीडियो के बारे में बता दें कि, दरअसल, ये वीडियो मार्च 2020 का हैं और इस वीडियो को एक रिपोर्टर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर 29 मार्च 2020 को अपलोड किया हैं और अब ये महाराष्ट्र का वीडियो करीब 2 साल के बाद में भ्रामक दावे के साथ में शेयर किया जा रहा है मगर ये सच नहीं हैं
 


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.