ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

एक बड़ा झूट बीजापुर हिंसा को लेकर वायरल किआ जा रहा था |

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 20, 2021

अखबार की एक कटिंग छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुए नक्सली हमले के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी | अखबार की कटिंग के साथ दावा किया जा रहा था कि इस घटना के संबंध में एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया | समाचार एजेंसी एएनआई ने शहीद के ताबूत ले जाने वाले सैनिकों की तस्वीर ट्वीट की थी जिसके साथ अखबार की कटिंग थीलेकिन सच्चाई इस दावे से एकदम अलग थी

"छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में 24 शहीद, 31 घायल।" ऐसे हैडलाइन वाली अखबार की इस कटिंग को फेसबुक यूजर शेयर कर रहे थे| साथ में एक फोटो भी लगी थी जिसमें शहीदों का शव ले जाते हुए कुछ जवान दिख रहे थे। इसी अखबार की कटिंग में एक तरफ लाल घेरे में एक खबर थी, जिसकी हेडलाइन थी "एक भाजपा नेता सहित दो लोग गिरफ्तार "।

पड़ताल में पता चला कि कटिंग "enavabharat.com” की है | पिछले साल छत्तीसगढ़ में एक स्थानीय भाजपा नेता सहित दो लोगों को माओवादियों का समर्थन करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। घटना का बीजापुर में हाल की हुई घटना से कोई संबंध नहीं है।

जाँच में पता चला अप्रैल को यह आर्टिकल -पेपर के एडिशन-नवभारत-मुंबई की है। वायरल क्लिपिंग और मूल खबर की तुलना करने पर पता चला कि मूल खबर से छेड़छाड़ की गई है। वायरल क्लिपिंग में नीचे की खबर को बदला गया है।

पिछले साल कई समाचार वेबसाइटों ने भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे सहित छत्तीसगढ़ में दो लोगों की गिरफ्तारी की खबर पब्लिश की थी | एक स्थानीय भाजपा नेता और एक अन्य व्यक्ति को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों के समर्थन के आरोप में गिरफ्तार किआ गया था | दंतेवाड़ा इकाई के उपाध्यक्ष आरोपी जगत पुजारी और उनके साथी रमेश उसेंडी को कथित तौर पर माओवादी का साथ को देने के लिए गिरफ्तार किआ गया | अखबार की असली कटिंग को एडिट करके इसमें भाजपा नेता वाली खबर को जोड़ दिया गया।

 


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.