ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

वैक्सीनेशन के बाद १८ साल की उम्र वाले लोग रखे इन बातो का ध्यान |

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 28, 2021

कोरोना की दूसरी लहर के चलते वैक्सीनेशन ड्राइव अब बड़ा दी गई है  | केन्द्र सरकार ने १८ साल से ज्यादा उम्र वालों को वैक्शीनेशन की परमिशन दे दी है। १ मई से १८ साल से ज्यादा उम्र वालों को भी वैक्सीन लगेगी।
तो अब आप वैक्सीन लगवा रहे हो तो २८ दिनों तक इन बातो का ध्यान रखे  |  

  •  रक्तदान न करे  |
एनबीटीसी के मुताबिक वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद संबंधित व्यक्ति ५६ दिनों तक रक्तदान नहीं कर सकेगा। वहीं दूसरी डोज लेने के २८ दिन बाद तक रक्तदान नहीं किया जा सकता। एनबीटीसी के शासकीय निकाय की १७ फरवरी को हुई ३०वीं बैठक में कोविड-१९ का टीका लगवाने के बाद रक्तदान नहीं करने की मियाद वैक्सीन की आखिरी डोज लेने के 28 दिन बाद तक की तय की गई है।
  • शराब का सेवन न करे |
अगर आपको कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है तो शराब से दूरी बनाकर रखें। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दूसरी जोड लगने के दौ हफ्ते बाद शरीर में एंटी बॉडी बनती है। ऐसे में वैक्सीन की पहली डोज के बाद से ही शराब से दूरी बना लें।
  • दूसरा डोज जरूर लें |
टीके के एक डोज के बाद दूसरा डोज कितना जरूरी है? इसे लेकर भी लोगों के मन में संशय है। रोग प्रतिरोधक क्षमता दूसरी डोज के बाद ही तैयार होगी। ऐसे में दोनों डोज जरूरी हैं। पहले के २८ दिन बाद कभी भी डोज ले सकते हैं। दोनों टीके के दो से तीन सप्ताह बाद एंटीबाडी बनती है।
  • गाइडलाइन का पालन करें |
वैक्सीनेशन के बाद ऐसा नहीं है कि आप संक्रमित नहीं हो सकते हैं। ऐसे में दोनों डोज लेने के बाद भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। मास्क पहनकर भी घर से बाहर निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.