ताजा खबर
Fact Check: क्या ताजमहल पर पाकिस्तान ने किया है हमला? यूपी पुलिस ने बताई सच्चाई   ||    Surya Gochar 2025: शत्रु राशि में बैठे सूर्य पर पड़ेगी शनि की दृष्टि, जानें सभी 12 राशियों पर क्या ह...   ||    14 मई का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और ऐतिहासिक दृष्टिकोण   ||    IPL 2025: एक सप्ताह के ‘ब्रेक’ से किस टीम को होगा सबसे ज्यादा नुकसान? खिताब का टूट सकता है सपना   ||    IPL 2025: RCB को लगा बड़ा झटका! स्टार खिलाड़ी के बाकी मैच खेलने पर बना संशय   ||    क्या पॉलिटिक्स में होने वाली है रोहित शर्मा की एंट्री? संन्यास के बाद देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात   ||    Gold Rate Today: सोने के दाम दो दिन में धड़ाम, जानें प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट   ||    ईंधन बदला, दिशा बदली: अडाणी एंटरप्राइजेज ने लॉन्च किया हाइड्रोजन फ्यूल सेल वाला ट्रक   ||    Public Holiday: 16 मई को बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और बैंक, जानें आपके राज्य में छुट्टी है या नहीं?   ||    पाकिस्तान में न्यूक्लियर रेडिएशन लीक हुआ तो कितने खौफनाक होंगे परिणाम? पीढ़ियों तक रहेगा असर   ||    3400 करोड़ के गिफ्ट पर क्या बोले ट्रंप? US प्रेसिडेंट को दुनिया का सबसे महंगा तोहफा देना चाहता है कत...   ||    Earthquake: भूकंप के झटकों से ग्रीस के क्रीट द्वीप में हिली धरती, जानें कितनी रही तीव्रता?   ||    India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: भारत-पाक बॉर्डर पर सेना घटाने की तैयारी, आज दोनों देश एक दूजे...   ||    Israel-Hamas War: इजरायल ने गाजा के अस्पताल पर की एयर स्ट्राइक, 28 लोगों की मौत, जानें अब कैसे हैं ह...   ||    ‘मैं दुनिया का शांतिदूत बनना चाहता हूं’, सीजफायर पर ट्रंप का नया बयान   ||    Shirdi Sai Mandir: साईं भक्तों को शिर्डी से तोहफा, अब मिलेगा VVIP दर्शन और तोहफे   ||    ऑपरेशन सिंदूर पर UP समेत कई राज्यों में BJP की तिरंगा यात्रा, CM योगी बोले- ‘छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं’   ||    गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई, काफिले में शामिल होगी बुलेटप्रुफ कार   ||    Watch: BR गवई बने 52वें चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ   ||    Boycott Turkey: तुर्की से क्या-क्या आता है भारत? इन फैमस डिशों की होटलों में घट सकती है मांग   ||    +++ 

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, धर्म के नाम पर हो रहा अल्पसंख्यकों का कत्ल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 24, 2024

मुंबई, 24 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी माना है कि उनके देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान में मजहब के नाम पर लोगों को टार्गेट कर हिंसा की जा रही है और देश उनकी रक्षा करने में विफल रहा है। यह चिंता की बात है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को नेशनल एसेंबली में बोलते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा, पाकिस्तान में लगभग हर दिन अल्पसंख्यकों का कत्ल हो रहा है। वे इस्लाम की छाया में सुरक्षित नहीं हैं। मैं अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के मुद्दे को संबोधित करना चाहता हूं मगर विपक्ष है कि अड़ंगा लगा रहा है। पाकिस्तान की दुनिया भर में इस वजह से बदनामी हो रही है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि संविधान द्वारा संरक्षण के बावजूद इस्लाम से जुड़े छोटे पंथ तक सुरक्षित नहीं हैं। ये शर्मनाक स्थिति है। उन्होंने नेशनल असेंबली में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर एक प्रस्ताव पारित करने की बात कही। आसिफ ने कहा कि किसी एक राज्य में नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में यह समस्या आ रही है। कई ऐसे लोग मारे गए जिनका ईशनिंदा से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं था। लेकिन निजी खुन्नस के कारण उन्हें मार दिया गया। रक्षा मंत्री ने कहा कि अहमदिया समुदाय को सबसे ज्यादा समस्या झेलनी पड़ रही है। उन्हें हेट स्पीच से लेकर हिंसक हमलों तक का सामना करना पड़ता है। देश भर में उन्हें सिर्फ उनके विश्वास के लिए शिकार बनाया जाता है। इसी तरह ईसाई समुदाय के लोगों को भी रोजगार, शिक्षा और ईशनिंदा के नाम पर उत्पीड़न झेलना पड़ता है।

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमें अपने अल्पसंख्यक भाइयों और बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्हें इस देश में रहने का उतना ही अधिकार है जितना बहुसंख्यकों को। पाकिस्तान सभी पाकिस्तानियों का है, चाहे वे मुस्लिम, ईसाई, सिख या किसी अन्य धर्म के हों। हमारा संविधान अल्पसंख्यकों को पूर्ण सुरक्षा की गारंटी देता है। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सिख, हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों को जबरन धर्मांतरण, अगवा करने, हत्याओं और धार्मिक स्थल पर हमलों का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान में दुनिया का सबसे कड़ा ईशनिंदा कानून है। यहां पर कुरान या पैगम्बर का अपमान करने पर आजीवन कारावास से लेकर मौत की सजा तक हो सकती है। हालांकि मौत की सजा सुनाए जाने के बावजूद देश में किसी को फांसी नहीं मिली है। पाकिस्तान की लोकल मीडिया के मुताबिक 1990 के बाद से अब तक 80 से अधिक को लोगों को ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने मार डाला है। कई बार ऐसा होता है जब कुरान या पैगम्बर के अपमान करने की अफवाह मात्र से किसी भी जगह पर हजारों लोगों की भीड़ जुट जाती है और आरोपी पर हमला बोल देती है।

इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.