ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

साउथ चाइना सी में भिड़ते भिड़ते बचे चीन-अमेरिका के फाइटर जेट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, October 27, 2023

मुंबई, 27 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी सेना ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात को एक चीनी फाइटर जेट अमेरिकी एयरफोर्स के विमान से टकराने से बाल-बाल बचा। यह घटना साउथ चाइना सी पर रूटीन ऑपरेशन के दौरान हुई। चीनी फाइटर जेट अमेरिकी एयरक्राफ्ट के इतने नजदीक आ गया था कि दोनों के बीच सिर्फ 10 फीट की दूरी रह गई थी। अमेरिका की मिलिट्री ने बयान जारी कर चीनी सेना के पायलट पर गलत तरीके से J-11 जेट उड़ाने के आरोप लगाए हैं।साथ ही, न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का कहना है कि 2021 से अब तक ऐसी घटनाएं 180 बार हो चुकी हैं।

वहीं, अमेरिका ने कहा कि चीनी पायलट की हरकत बड़े हादसे में बदल सकती थी। चीन का फाइटर जेट अमेरिकी एयरफोर्स B-52 बॉम्बर की नाक की सीध में आ गया था। जिसके बाद अमेरिकी पायलट को दोनों विमानों को टक्कर से बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की जानकारी देरी से देने के सवाल पर अमेरिकी ने कहा कि ऐसे मामलों में कई तरह की बारीकियों की जांच की जाती है। सरकार को दूसरी एजेंसियों को भी इसकी जानकारी देनी होती है। साथ ही, अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड ने कहा कि चीनी विमान की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिकी विमान जानबूझकर दक्षिण चीन सागर में उकसावे की कार्रवाई कर रहा था। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, अमेरिकी सैन्य विमान ताकत दिखाने के लिए हजारों मील की यात्रा करके चीन की तरफ आया है। यह हमारे लिए खतरा पैदा कर सकता है।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.