ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

अमेरिकी सांसद ग्राहम ने कहा, इजराइल को हर वह कदम उठाना चाहिए जिससे वह जंग जीत सके, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 14, 2024

मुंबई, 14 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इजराइल और हमास युद्ध के बीच अमेरिकी सांसद लिंड्से ग्राहम ने कहा है कि इजराइल को हर वह कदम उठाना चाहिए जिससे वह जंग जीत सकता है। अमेरिकी मीडिया NBC न्यूज से बातचीत करते हुए ग्राहम ने कहा, दूसरे विश्व युद्ध में जब पर्ल हार्बर हमले के बाद अमेरिका ने तबाही देखी, तब हमने जापान के हिरोशिमा-नागासाकी पर परमाणु बम गिराए और जंग खत्म कर दी। इजराइल को भी यही करना चाहिए। अमेरिका यहूदी देश को युद्ध खत्म करने के लिए जरूरी बम दे। इजराइल किसी भी कीमत पर यह जंग हार नहीं सकता। जापान पर परमाणु हमला करना सही फैसला था। अब इजराइल को भी अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए ऐसे फैसले लेने होंगे। अमेरिकी सांसद ने इजराइल को 2 हजार पाउंड के बमों की खेप रोकने पर अमेरिकी सरकार की आलोचना भी की। सांसद ने कहा कि गाजा में हमास पर हमले के बीच फिलिस्तीनियों को नहीं बचाया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमास उन्हें ढाल बनाकर इस्तेमाल कर रहा है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले ही अमेरिका ने इजराइल को भेजी जाने वाली खतरनाक बमों की एक खेप को रोक दिया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि अमेरिका इजराइल के राफा में चल रहे ऑपरेशन के खिलाफ है। अगर इजराइल राफा में आम नागरिकों को निशाना बनाता है, तो अमेरिका हथियारों की खेप को रोक देगा। वहीं, टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन ने कहा था कि इजराइल को राफा में मिलिट्री ऑपरेशन और अमेरिकी हथियारों के बीच किसी एक को चुनना होगा। हालांकि अमेरिका के विरोध के बावजूद राफा में इजराइल का मिलिट्री ऑपरेशन जारी है।

आपको बता दें, इजराइल और हमास के बीच पिछले 7 महीने से जंग जारी है। इसमें अब तक 35 हजार फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, इनमें करीब 15 हजार बच्चे शामिल हैं। वहीं गाजा के करीब 80% लोग बेघर हो गए। यह जंग अब मिस्र बॉर्डर के करीब गाजा के राफा शहर पहुंच गई है। दरअसल, जंग की शुरुआत में इजराइल की कार्रवाई से बचते हुए लोगों ने उत्तरी गाजा छोड़कर राफा में शरण ली थी। अलजजीरा के मुताबिक इस इलाके में 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। अब जंग के आखिरी पड़ाव के तहत इजराइल राफा में हमले कर रही है। इजराइल का तर्क है कि उन्होंने अब तक हमास की 24 बटालियन को खत्म कर दिया है। लेकिन अब भी 4 बटालियन राफा में छिपी हुई हैं। इनके खात्मे के लिए राफा में ऑपरेशन चलाना जरूरी है। दूसरी तरफ, अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देश राफा पर हमले का विरोध कर रहे हैं। इजराइली बमबारी के खिलाफ अप्रैल में अमेरिकी और कई यूरोपीय देशों की यूनिवर्सिटीज में प्रदर्शन भी हुए। इस दौरान छात्रों ने अलग फिलिस्तीनी देश बनाए जाने की भी मांग की।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.