ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

लोग कैसे बनते है एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड्स; जानिए दोस्ती के रिश्ते की अहम खूबियां

Photo Source :

Posted On:Friday, August 27, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, २७ अगस्त, २०२१   

परिवार का रिश्‍ता खून का होता है लेकिन कह सकते हैं कि दोस्‍ती का रिश्‍ता दिल का होता है। दोस्त हम खुद चुनते है और बगैर सोचे समझे अपने दोस्तों के साथ अपनी भावनाओं को शेयर करते हैं। हंसी मजाक और ढेर सारी मस्ती इस रिश्ते की जान होती है। वैसे तो जीवन के हर मोड़ पर हमें दोस्‍त मिलते हैं लेकिन कुछ दोस्त ऐसे  होते है जो हर बुरे अच्‍छे वक्‍त में हमारे आसपास होते हैं। यह जरूरी नहीं कि दोस्‍त शारीरिक तौर पर ही आपके आसपास हो, कई बार हजारों मील दूरी भी साथ होने का एहसास देती रहती है। कई दोस्‍त तो परिवार से बढकर हो जाते हैं और एक बेहतर गाइड की तरह हमें जीवन जीने की कला भी सिखाते रहते हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर किन गुणों की वजह से अच्‍छे दोस्‍त बनते हैं। 

१. जो सही रास्‍ता दिखाए - 

मौज मस्‍ती अलग बात है लेकिन सही दोस्‍त वो ही है जो हमें गलत रास्‍ते पर जाने से रोक ले। कई दोस्त मुसीबत में फंसता देख हाथ खींच लेते हैं जबकि सच्‍चा दोस्‍त वो होता है जो मुसीबत से बाहर निकालने की जिम्मेदारी खुद पर ले। ऐसे दोस्‍त नाराजगी झेलकर भी अपनी दोस्‍ती निभाते हैं। 

२. मदद में पीछे नहीं हटते - 

एक अच्छा दोस्त मदद से पीछे नहीं हटता और निस्वार्थ भाव से अपने दोस्त की मदद करने के लिए हर वक्त तैयार रहता है। उसे इस बात की परवाह नहीं होती कि उसे कितना नुकसान होगा लेकिन उसे इस बात की परवाह होती है कि दोस्त किसी मुसीबत में ना फंस जाए। 

३. आगे बढने के लिए करता है प्रेरित - 

जीवन में आगे बढने के लिए कॉन्फिडेंस और मोटिवेशन बहुत जरूरी है। कई बार परिवार भी उतना साथ नहीं देता जितना एक अच्‍छा दोस्‍त दे जाता है। वह बुरे वक्‍त में धीरज देता है और आगे बढने के लिए हमेशा प्रेरित करता है। 

४. अच्छा इम्‍प्रेशन बनाए - 

आपका दोस्‍त कभी भी आपके पीठ पीछे आपकी बुराई नहीं करेगा। वह हमेशा कोशिश करता है कि लोग आपकी बड़ाई करें और आपका अच्‍छा इंप्रेशन हो। आपके अच्छे दोस्त ना तो कभी किसी के सामने आपकी बुराई करते हैं और ना ही किसी से आपकी बुराई सुन सकते हैं। 

५. आंख बंद कर करता है भरोसा - 

एक अच्‍छे दोस्‍त को भरोसा दिलाने के लिए आपको किसी सबूत की जरूरत नहीं होती। वो आप पर आंख बंद करके भरोसा करता है। आप भी उस दोस्‍त पर पूरा भरोसा करते है। 
 


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.