ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

गर्दन दर्द से परेशान है आप तो अपनाये ये घरेलु नुस्खे

Photo Source :

Posted On:Monday, April 19, 2021

आज कल हर कोई कंप्यूटर या लैपटॉप के आगे काफी समय बिताता है। जो लोग लैपटॉप पर काम नहीं करते तो उनकी गर्दन हर समय फ़ोन में घुसी होती है।  इस वजह से गर्दन की दर्द की दिक्कत काफी बढ़ने लगी है। गर्दन की दर्द की वजह से फ्यूचर में सर्वाइकल स्पोन्डयलॉयसिस होने का डर होता है और उस वजह से आपको गर्दन में पट्टा बांधकर रखना पड़ता है। गर्दन की दर्द को कभी भी हलके में नहीं लेना चाहिए।  आज हम आपके लिए लेकर आये है गर्दन में दर्द को ठीक करने के कुछ घरेलु उपाय :
 
1. आइस पैक : गर्दन दर्द में बर्फ लगाना सबसे आसान उपाय है। आप बर्फ के टुकड़े करके उसे एक प्लास्टिक थैली में डाल कर उसे दर्द की जगह पर लगाए। लेकिन ध्यान रहे की आइस पैक को गर्दन पर 10 - 12 मिनट से ज्यादा न रखे।आप यह उपाय दिन में दो से तीन बार कर सकते है। इस से दर्द में काफी राहत मिलती है। 
 
2.  जैतून का तेल : जैतून के तेल से मालिश करके गर्दन दर्द में काफी आराम मिलता है। आप जैतून के तेल को हल्का गर्म  कर गर्दन पर हलके हलके मालिश करे. मालिश करने के बाद एक टॉवल को गरम पानी में भिगो कर उसको गर्दन पर 7 -10 मिनट के लिए रखे। आपको आराम मिलेगा। 
 
3. सेंधा नमक : सेंधा नमक मांसपेशियों में दर्द से राहत  दिलाने में बहुत काम आता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम सल्फेट  दर्द से राहत देता है। आप नहाने के पानी में सेंधा नमक डाल कर नहाये। 
 
4. एप्पल साइडर विनेगर : एप्पल साइडर विनेगर से आपको गर्दन दर्द में बहुत आराम मिल सकता है क्यूंकि यह एक अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट है जो दर्द को जल्दी दूर करता है। आप एक तोलिये को एप्पल साइडर विनेगर में भिगोकर उसे गर्दन के उस हिस्से पर लगाए जहाँ आपको दर्द है। कुछ समय उसे लगाकर छोड़ दे। आपको जल्द ही दर्द से आराम मिलेगा। 
 
5. अजवाइन : अजवाइन को एक पोटली में बांधकर गरम तवे पर रख दे। जब वह पोटली गरम हो जाए तोह उसे दर्द वाली जगह पर लगाए। ऐसे सिकाई करने से आपको आराम मिलेगा। 
 
6. लहसुन : सरसो के तेल में लहसुन की 4-5 कलियों को गरम कर ले। जब लहसुन लाल हो जाए उसको बंद कर दे। इस तेल की मालिश करने से आपको गर्दन दर्द में आराम मिलेगा। 
 
7. लौंग का तेल : लौंग के तेल को सरसो के तेल में मिलाकर मालिश करने से भी आपको आराम मिलेगा। 
 
8. हल्दी : आप एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी डाले और इसे थोड़ी देर धीमी आंच पर गर्म करे . इसके बाद इसमें शहद डालकर इसको पी ले। आपको यह पीने से गर्दन दर्द में काफी आराम मिलेगा /
 
9. एक्सरसाइज : गर्दन दर्द में आपको किसी फ़िज़ियोथेरेपिस्ट से पूछकर एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। ध्यान रहे यह एक्सरसाइज किसी से परामर्श लेकर ही शुरू करे . 


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.