ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

आपका बच्चा अगर है खांसी से परेशान; अपनाएं कुछ घरेलू नुस्खे जो देंगे उन्हें राहत

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 3, 2021

मुंबई, ० अगस्त, २०२१  छोटे  बच्चों की इम्यूनिटी बहुत ही कमजोर होती है। इसी वजह से बच्चे जल्दी ही बीमारियों की चपेट में आ सकते है। मौसम बदलते ही खांसी की समस्या अधिक होती है। रात को खांसी बहुत ही परेशान करती है, इस वजह से रात को बच्चे सही से सो नहीं पाते हैं। नींद पूरी ना होने की वजह से कई तरह की बीमारियां हो सकती है। ऐसे बच्चों की खांसी से आराम दिलाने के लिए आप घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर सकते है।

बच्चों में खांसी के कारण -
१. वायरल इंफेक्शन -  बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। बच्चे इंफेक्शन की चपेट में जल्दी आ सकते है। सर्दी और फ्लू की चपेट में आने से गले में खराश और खांसी होती है।

२. एलर्जी - बच्चो को किसी चीज से एलर्जी के कारण भी खांसी हो सकती है। बच्चों को धूल मिट्टी से एलर्जी होती है।

खांसी से निजात  पाने के कुछ उपाय - 
१. हल्दी और शहद - हल्दी और शहद में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल के गुण पाए जाते है। एक चम्मच शहद में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। शहद और हल्दी का सेवन करने से सूखी खांसी से आराम मिलेगा। इस मिश्रण को एक साल से बड़े बच्चे को खिलाएं।

२. गर्म सूप -  बच्चो को सर्दी, खांसी से दूर  रखने के लिए सब्जियों का सूप पिलाएं। सूप से गले के दर्द से आराम मिलता है। सब्जियों के सूप से बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ेगी।

३. हल्दी युक्त दूध -  हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है हल्दी का सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी होने के साथ साथ मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। आप बच्चे को सोने से पहले एक गिलास दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पिला सकते है। इससे बच्चो की खांसी, जुकाम की बीमारी ठीक हो जाती है।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.