ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

आप अगर ३५ की उम्र के बाद माँ बनने के प्लांनिग कर रहीं हैं तो इन चीजों का रखें खास ख्याल

Photo Source :

Posted On:Friday, August 27, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, २७ अगस्त, २०२१   

आज के समय में महिलाएं शादी से पहले अपना करियर बनाना चाहती हैं ताकि फाइनेंशियल रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। करियर बनाने के साथ ही उनकी शादी की सही उम्र भी बीत जाती है और फिर वे शादी का फैसला लेते समय 30 वर्ष की उम्र में प्रवेश कर जाती हैं। अक्सर  यह देखा गया है की ३० की उम्र के बाद शादी करने के बाद बेबी प्लानिंग में भी समय लग जाता है। ऐसे में घर के बुजुर्ग भी उनके लिए चिंतित होने लगते हैं कि ३५  के बाद बच्चे पैदा करने में कहीं कोई गड़बड़ न हो जाए, क्योंकि इस उम्र के बाद महिलाओं के लिए बच्चे की प्लानिंग करना जोखिम उठाने जैसा ही है।  लेकिन ऐसा नहीं है, कई विशेषज्ञों की माने तो महिलाएं ३५ की उम्र के बाद बिना किसी चिंता के बच्चे की प्लानिंग कर सकती हैं, लेकिन इस समय उन्हें कई बातों का ख्याल रखना होगा। 

आइए जानते हैं कि उन्हें कौनसी बातों की विशेष सावधानी रखना चाहिए - 

१. ओव्यूलेशन के चक्र का रखें विशेष ध्यान -
 
यदि ३५  वर्ष की उम्र के बाद गर्भधारण करने का सोच रही हैं तो अपने गाइनोलॉजिस्ट से इस विषय पर जानकारी लेती रहें कि उनका ओव्यूलेशन पीरियड कब शुरू होगा और यही वह समय होता है जब महिला गर्भधारण कर सकती हैं। 

२. वजन को रखें नियंत्रित - 

वजन को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है क्योंकि असंतुलित वजन होने पर हार्मोन्स पर भी प्रभाव पड़ता है, जिससे ओव्यूलेशन की प्रक्रिया प्रभावित होती है। यह स्थिति अत्यधिक वजन बढ़ने और कम होने दोनों में ही हो सकती है। 

 ३. नियमित व्यायाम और सही डाइट से भी बढ़ेगी प्रजनन क्षमता - 

यदि नियमित रूप से आहार में प्रोटीन, विटामिन से भरपूर चीजों को शामिल करते हैं तो इससे शरीर का सिस्टम सुधरेगा और साथ नियमित रूप से व्यायाम करने से भी स्वास्थ्य बेहतर होगा। स्वास्थ्य के बेहतर होने के साथ ही प्रजनन क्षमता भी बढ़ेगी। 

४. धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें - 

कई रिसर्च से पता चला है कि धूम्रपान और शराब जैसी चीजों के कारण प्रजनन क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। निकोटिन अंडाशय और गर्भाशय को हानि पहुंचाते हैं। इससे अंडाणुओं की गुणवत्ता भी खराब होती है, जिससे प्रजनन क्षमता कम हो जाती है। 

५. कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन करें सीमित - 

यदि गर्भधारण का सोच रही हैं तो चाय-कॉफी जैसे सभी कैफीन युक्त पदार्थ लेना कम कर दें, क्योंकि कैफीन के ज्यादा सेवन से गर्भपात होने का खतरा होता है। गर्भपात का अधिकतर खतरा ३५  की उम्र के बाद ज्यादा होता है। ऐसे में कैफीन युक्त कोई भी पदार्थ लेने की आदत है तो तुरंत छोड़ दें। 

६. गर्भाधारण से पहले चिकत्सक से परामर्श जरूरी - 

 यदि कोई महिला ३५ की उम्र के बाद  गर्भधारण करने का सोच रही है तो पहले किसी चिकित्सक से परामर्श जरूर लें, ताकि वे सही सलाह के साथ ही क्या करना चाहिए और क्या नहीं इस बारे में भी जानकारी दे सकें। यदि शरीर कोई हार्मोनल गड़बड़ी है तो उसके लिए भी डॉक्टर कुछ दवाइयां लिख सकते हैं।  साथ ही सही डाइट की सलाह दे सकते हैं, जिससे शरीर में हार्मोनल संतुलन बना रहे।  

 


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.