ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

अच्छी नींद लाने के लिए सोने से पहले खाये ये चीजे

Photo Source :

Posted On:Monday, May 17, 2021

पूरे दिन की थकावट के बाद हम सभी चाहते है की हमें अच्छी नींद आये। गहरी और चैन की नींद किसे नहीं पसंद लेकिन कुछ लोगों को थकने के बाद भी नींद नहीं आती। वह पूरी रात अपने बिस्तर पर इधर से उधर होते रहते है। अक्सर हम समझ नहीं पाते है की हमें नींद क्यों नहीं आ रही है। किसी बीमारी की वजह से अगर नींद न आये तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। कोई तनाव या टेंशन है तो आपको उससे दूर करना चाहिए लेकिन कई बार हमारे खाने पीने की वजह से भी हमें नींद नहीं आती है। 
आपको आज हम बताने वाले है ऐसे खाने की चीजे जिन्हे खाकर आपको अच्छी नींद आएगी : 
 
1. सोने से पहले खाये केला
 
केले में ट्रीप्टोफन नाम का अमीनो एसिड होता है जिसके कारण आपका दिमाग शांत होने लगता है और आप यह आपके दिमाग के सक्रीय अंगो को शांत कर देता है।इसके साथ साथ केले में मैग्नीशियम भी पाया जाता है जिसकी वजह से मसल्स को आराम मिलता है और इसको खाने के बाद आप गहरी नींद में सो सकते है। 
 
2. सोने से पहले ले शहद 
कहा जाता है सोने से पहले शहद खाने से आपको अच्छी नींद आती है। शहद में एंटी बैक्टीरियल,एंटी फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट होते है जिसका असर पूरे शरीर पर होता है। 
 
3. सोने से पहले पिए एक ग्लास दूध 
सोने से पहले दूध पीने से बहुत अच्छी नींद आती है। गरम दूध आपके शरीर को आराम देता है और साडी थकावट मिटा कर आपको अच्छी नींद  लाने में सहायता करता है। 
 
4. सोने से पहले बादाम खाये 
बादाम में एमिनो एसिड और मैग्नीशियम होता है जिसके कारण आपके शरीर को आराम मिलता है। अच्छी नींद लाने के लिए आप बादाम गरम दूध के साथ खा सकते है। 
 
5.सोने से पहले खाये दलिया 
रात को हल्का खाने से अच्छी नींद आती है। दलिया खाने में बहुत हल्का होता है और उसको आप आसानी से पचा सकते है। इसलिए रात को अगर नींद आने में प्रॉब्लम हो रही है तो आप हल्का खाना खाये। 
 
 
इसके साथ साथ बिस्तर पर लेटने से आधा घंटा पहले ही अपना फ़ोन अपने से दूर रख दे। बेहतर होगा की रात को सोने से पहले आप नहाये। ऐसा करने से आपको अच्छी नींद आएगी। 


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.