ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

केंद्रीय मंत्री ने कहा, बंगाल का मनरेगा फंड कभी नहीं रोका, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 7, 2023

मुंबई, 07 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पश्चिम बंगाल का मनरेगा फंड रोकने को लेकर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि हमने कभी भी बंगाल का बकाया मनरेगा फंड नहीं रोका। पिछले 9 साल के आंकड़े ये साबित करते हैं। साथ ही उन्होंने बंगाल के जिलों में मनरेगा फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि TMC नेता दिल्ली में धरना दे रहे थे। मैं उनसे मिलने को तैयार थी, लेकिन वे मिलने का नाटक कर रहे थे। वहीं, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की अगुवाई में पार्टी नेता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक राज्यपाल सीवी आनंद बोस मुलाकात नहीं करेंगे, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, दिल्ली पुलिस ने 3 से 4 अक्टूबर की रात कृषि भवन पर धरने पर बैठे अभिषेक बनर्जी समेत TMC नेताओं को हिरासत में ले लिया। था ये सभी नेता केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री निरंजन ज्योति से मुलाकात न होने पर कृषि भवन में ही धरने पर बैठे थे। पुलिस ने इन सभी को वहां से जबरन हटाया। महिला पुलिस ने महुआ मोइत्रा को गोद में उठाकर हिरासत में लिया और अभिषेक बनर्जी को पुलिस घसीटकर ले गई। साथ ही सभी नेताओं के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए थे। साथ ही, TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि साध्वी निरंजन ने उन्हें मुलाकात का समय तो दिया, लेकिन वे पीछे के दरवाजे से निकल गईं। TMC का प्रतिनिधिमंडल उनका घंटों इंतजार करता रहा। उन्होंने आगे कहा कि भारतवर्ष में ऐसी अगर साध्वी हो तो पापी की जरूरत नहीं है।

दरअसल, अभिषेक बनर्जी का कहना है कि TMC के 50 नेताओं को रोकने के लिए 5 से 10 हजार पुलिस वालों को लगाया गया। यहां सुरक्षाकर्मियों की संख्या को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे यहां भारत-चीन युद्ध हो रहा हो। पूर्वोत्तर के एक राज्य मणिपुर में हिंसा जारी है, लेकिन केंद्र सरकार हमारे प्रदर्शन को रोकने पर ध्यान दे रही है। अभिषेक ने केंद्र सरकार पर प्रदर्शनकारियों को धमकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने यह भी कहा कि हमारे पास केवल दो रास्ते हैं। पहला, नरेंद्र मोदी, अमित शाह के सामने सरेंडर करना और अपना बकाया पैसा मांगना। जबकि दूसरा रास्ता है प्रतिरोध करना। उन्होंने अपने समर्थकों से पूछा कि हमें कौन सा रास्ता चुनना चाहिए। सरेंडर या लड़ाई? टीएमसी महासचिव ने कहा कि हम केंद्र सरकार को लिखे गए 50 लाख लैटर बंगाल से लेकर आए हैं। केंद्र सरकार के मंत्री टीएमसी डेलिगेशन से मिल ही नहीं रहे हैं, लेकिन वो शुभेंदु अधिकारी और सुकांता जैसे बीजेपी नेताओं से मिल रहे हैं। साथ ही, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि केंद्र सरकार के पास राज्य का 7 हजार करोड़ रुपया बकाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले बकाये भी नहीं दिए। 55 लाख घरों के निर्माण के लिए आवास योजना का पैसा अभी तक नहीं दिया गया। हम 12 हजार गांवों में खराब सड़कों की मरम्मत करवा रहे हैं। यह सब मैं अपने पैसे से कर रही हूं। मुझे 100 दिनों के काम, सड़क, आवास के लिए केंद्र से 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपए मिलते हैं।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.