ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद से 91 प्रतिशत कम हो गई पत्थरबाजी की घटनाएं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 22, 2023

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पत्थरबाजी की घटनाएं 91 प्रतिशत कम हो गई हैं। वहीं, आतंकियों और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी में 5 गुना बढ़ोतरी हुई है। 2015 से 2019 के बीच 4 सालों में 427 आतंकी और उनके सहयोगी गिरफ्तार किए गए। वहीं, 2019 से 2023 के बीच 2327 आतंकी गिरफ्तार किए गए। आपको बता दें, केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर को स्पेशल दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को हटा दिया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था।

तो वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 17 पैरामीटर्स को कंपेयर किया है। इसके मुताबिक पत्थरबाजी, ग्रेनेड ब्लास्ट, आगजनी, किडनैपिंग और हथियार छीनने की घटनाओं में कमी आई है। इसके अलावा सुरक्षाकर्मियों, आम नागरिकों और आतंकियों की मौतों में भी कमी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है। आपराधिक घटनाएं कम हुई हैं और पब्लिक सेफ्टी बेहतर हुई है। इस दौरान खुफिया जानकारी बेहतर ढंग से जुटाई गई। आतंकी ईकोसिस्टम को खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए। दरअसल, जम्म-कश्मीर पुलिस ने आर्टिकल 370 हटने से पहले के और बाद के 4 सालों में हुई आपराधिक घटनाओं का डेटा जारी किया है। इसमें सामने आया है कि 2015 से 2019 के बीच 329 सुरक्षाकर्मियों ने जान गंवाई। वहीं, 2019 से 2023 के बीच 146 सुरक्षाकर्मियों की जान गई यानी इसमें 56% की कमी आई।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.