ताजा खबर
ड्रोन से हमला या टेस्ट? रात के अंधेरे में पाकिस्तान ने रची गहरी साजिश, भारतीय सेना ने दिया करारा तमा...   ||    ‘आतंकियों की बची-खुची जमीन मिट्टी में मिलाने का समय आया’; BJP ने जारी किया वीडियो   ||    ‘समर्पित अधिकारी को हमने खो दिया’, ADC की मौत पर CM अब्दुल्ला ने किया ट्वीट   ||    India-Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर पुलिस की नागरिकों से जरूरी अपील, ये काम न करें   ||    PIB Fact-Checks : गुरुद्वारे पर हमले और पावर ग्रिड साइबर अटैक के वीडियो फर्जी   ||    भारत के ये 32 एयरपोर्ट बंद, 15 मई तक कोई फ्लाइट नहीं   ||    ‘कंगाल’ पाकिस्तान को 100 करोड़ का लोन मिला, भारत ने किया था विरोध   ||    पाकिस्तान ने लॉन्च किया ‘बुनयान अल मरसूस’ ऑपरेशन, जानें इसका क्या मतलब?   ||    ‘क्या Finish करोगे? लिखना तो सीख लो’; असीम मुनीर की गीदड़भभकी पर BJP मंत्री का करारा जवाब   ||    क्या हैं तुर्की में बने Assisguard songar और ये कितने खतरनाक? जिनसे भारत पर हमला कर रहा पाकिस्तान   ||    पाकिस्तान के पास कुल कितने एयरबेस, 4 तबाह; भारत के हमले से कितना नुकसान?   ||    India-Pakistan Tension: पाकिस्तान पर दोहरा अटैक, बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ तेज कि...   ||    Fact Check: भारतीय महिला पायलट शिवानी सिंह को पकड़े जाने की फैलाई जा रही झूठी खबर, अफवाहों पर ना दें...   ||    Guru Gochar: गुरु का मिथुन राशि में होगा गोचर, 14 मई से इन राशियों के वैवाहिक और प्रेम जीवन में आएगा...   ||    10 मई का इतिहास: जानिए इस तारीख से जुड़ी प्रमुख घटनाएं, जन्म और पुण्यतिथि   ||    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच धड़ाम गिरे सोने के दाम, जानें शहरों में क्या है आज का ताजा रेट?   ||    Gold Rate Today: भारत-पाक तनाव के बीच क्या हैं सोने के दाम? जानें बॉर्डर राज्यों के रेट   ||    Bank Holidays: यहां लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट   ||    रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास का असर, खत्म होने वाला है अनोखी कप्तानी का सिलसिला   ||    IPL 2025: जल्द शुरू होगा आईपीएल, इन 4 शहरों में खेले जा सकते हैं मैच   ||    +++ 

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार ने छोड़ी कैबिनेट मीटिंग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, October 11, 2024

मुंबई, 11 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार कैबिनेट मीटिंग छोड़कर चले गए। मीटिंग बीते दिन हुई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पवार के बैठक से चले जाने के बाद 38 फैसले लिए गए। यह भी दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ सुझाव रखे, जिनसे अजित सहमत नहीं थे। इसे लेकर दोनों में नोक-झोंक हुई और फिर अजित मीटिंग छोड़कर चले गए। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार ने बारामती से जुड़े कुछ प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजे थे। उन्होंने इनको मीटिंग में रखा। इसी बात से अजित नाराज हो गए और मंजूरी देने से इनकार कर दिया। अजित बारामती सीट से ही विधायक हैं। उनके पास वित्त मंत्रालय का जिम्मा है। वे पहले भी कैबिनेट के प्रस्तावों पर आपत्ति जता चुके हैं।

वहीं, इस मामले में अजित पवार ने कहा कि मैं सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से परमिशन लेकर मीटिंग से गया था। मेरी लातूर में मीटिंग थी। मुझे फ्लाइट पकड़नी थी, इसलिए मैं मीटिंग छोड़कर चला गया। हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ अपने मतभेदों पर कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, NCP सांसद सुनील तटकरे ने कहा कि महायुति में कोई मतभेद नहीं है। कैबिनेट बैठक से जल्दी चले जाने को इससे जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

आपको बता दें, हाल ही में उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने भी कहा था कि NCP के वोट ट्रांसफर न होने से आम चुनाव में खराब प्रदर्शन रहा। चुनाव में महायुति गठबंधन 48 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 17 सीटें ही जीत पाया। इनमें भाजपा को 9, शिवसेना को 7 और अजित पवार की NCP को सिर्फ 1 सीट मिली थी। करीब एक महीने पहले 31 अगस्त को महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता गणेश हेक ने कहा था कि NCP को महायुति गठबंधन छोड़ देना चाहिए। इसके जवाब में अजित पवार ने कहा था कि मुझे कार्यकर्ताओं की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम PM मोदी, अमित शाह और फडणवीस से बात करते हैं। इससे पहले 29 अगस्त को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री और शिवसेना नेता तानाजी सावंत ने कहा था कि मुझे कैबिनेट में अजित के बगल में बैठने से उल्टी आती है। NCP के साथ हमारी कभी नहीं बनी। तब अजित ने कहा था, कोई मेरी आलोचना करता है तो करता रहे। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं सिर्फ काम पर ध्यान देता हूं और काम करने पर विश्वास करता हूं।

इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.