ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

जम्मू-कश्मीर में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 31, 2023

मुंबई, 31 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के वेलू क्रालपोरा में आतंकियों ने पुलिस हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। हेड कांस्टेबल को उसके घर पर गोली मारी गई। मारे गए हेड कांस्टेबल का नाम गुलाम मोहम्मद डार बताया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।  जम्मू-कश्मीर में तीन दिन में ये तीसरी आतंकी वारदात है। बीते दिन उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की हत्या कर दी गई थी। श्रीनगर में इंस्पेक्टर को गोली मारी गई थी।

तो वहीं, बीते दिन, साउथ कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की हत्या कर दी थी। घटना नौपोरा इलाके की है। मजदूर की पहचान मुकेश कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि मुकेश को आतंकियों ने गोली मारी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक आतंकी ने पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर वानी को तीन गोलियां मारी थीं। गोलियां उनके पेट, गर्दन और आंख में लगीं। फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली थी। वानी पर हमला उस समय हुआ, जब वे कुछ लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। हमले के बाद से ईदगाह इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने ‘X’ पर की गई पोस्ट में लिखा कि पुलिस और आर्मी के एक जॉइंट ऑपरेशन में केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। इसमें एक आतंकी मारा गया है। 


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.