ताजा खबर
IPL 2025: ऑरेंज कैप के लिए किंग कोहली और इस बल्लेबाज में जोरदार लड़ाई, हेजलवुड के पास पर्पल कैप   ||    वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी, एक वर्ल्ड कप में 5 शतक… रोहित शर्मा के इन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का टूटना अ...   ||    DC vs KKR: दो हार से परेशान दिल्ली को अगले मैच में नहीं मिलेगा Axar Patel का साथ? इंजरी पर आया बड़ा ...   ||    अच्छी शुरुआत के बाद दबाव में आया बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त   ||    अंबुजा बनी दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, 100 MTPA लिमिट को किया क्रॉस   ||    Akshaya Tritiya 2025: एक साल में सोने ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, चांदी भी खूब चमकी   ||    30 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और वैश्विक दृष्टिकोण   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||    Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर चमकेगा 6 राशियों की किस्मत का सितारा, गुरु-शुक्र दिलाएंगे सम्म...   ||    पाकिस्तानी PM की गुप्त बीमारी कितनी खतरनाक? जानें शुरुआती संकेत व बचाव   ||    ‘कंगाल’ पाकिस्तान की कायराना हरकत; LOC पर फायरिंग करके सोच रहा डर जाएंगे, मिला मुंहतोड़ जवाब   ||    ब्रिटिश संसद में उठा पहलगाम हमले का मुद्दा, सांसद बोले-LOC के पास आतंकियों के अड्डे   ||    ‘पाकिस्तान के पास एटम बम है’; नवाज शरीफ की मुख्यमंत्री बेटी की भारत को गीदड़ भभकी   ||    भारत के ‘दुश्मन’ TRF के बचाव में उतरा पाकिस्तान, कहा- पहलगाम आतंकी हमले में हाथ के सबूत दें   ||    West Bengal: श्रतुराज होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की गई जान   ||    विशाखापट्टनम में नरसिंह स्वामी मंदिर की दीवार ढही, 7 लोगों की मौत   ||    Mother Dairy ने क्यों महंगा किया दूध? कंपनी ने खुद बताई दाम बढ़ाने की वजह   ||    ATM से कैश निकालना कल से महंगा, SBI, HDFC, ICICI ने लागू किए नए नियम   ||    Navjot Sidhu आज किसे झटका देंगे और किसे खुशखबरी? ट्वीट से गरमाई सियासत   ||    पहलगाम हमले से 4 दिन पहले के मिले सुराग, बच्ची की रील में दिखे संदिग्ध आतंकी   ||    +++ 

पूर्व IPS ने कहा, डीलर ने सुप्रिया सुले और नाना पटोले का बिटकॉइन घोटाला बताया, मामले में ED की छत्तीसगढ़ में छापेमारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 20, 2024

मुंबई, 20 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। NCP (शरद गुट) की सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पर बिटकॉइन घोटाले का आरोप लगा है। पुणे के पूर्व IPS अधिकारी रवींद्र नाथ पाटिल का दावा है कि दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बिटकॉइन घोटाल का पैसा इस्तेमाल किया है। रवींद्र ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा- बिटकॉइन डीलर ने ही उन्हें बताया है कि इसमें बारामती सांसद और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल हैं। वे पहले ही 150 करोड़ रुपए के बिटकॉइन बेच चुके हैं। उनके पास कई सौ करोड़ और हैं। पाटिल ने बुधवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस मामले में जांच की मांग की। उन्होंने PTI से बातचीत में कहा, मेरे पास सुले और पटोले की बातचीत के वॉइस नोट हैं। जिसमें वे चुनाव के लिए फंड जुटाने के लिए बिटकॉइन कैश कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे अलग-अलग लोगों की 10 ऑडियो क्लिप मिली हैं। इनमें सुप्रिया सुले, नाना पटोले, IPS अमिताभ गुप्ता, IPS भाग्यश्री नवटेक और गौरव मेहता की ऑडियो शामिल हैं। उधर, ED ने बिटकॉइन घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के रायपुर में रेड की। यहां गौरव मेहता (सारथी एसोसिएट्स ऑडिट फर्म के कर्मचारी) के ठिकानों पर छापेमारी की। वहीं, पाटिल के आरोपों पर 19 नवंबर की रात BJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने डीलर, अमिताभ गुप्ता, सुप्रिया सुले, नाना पटोले की बातचीत का ऑडियो शेयर किए। उन्होंने पूछा- डीलर जिनकी बात कर रहा है, वे बड़े लोग कौन हैं?

पूर्व IAS के आरोप के बाद सुप्रिया ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग और साइबर क्राइम से की। सुप्रिया ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, वोटिंग से एक रात पहले, मतदाताओं को गुमराह करने के लिए झूठी खबर फैलाने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। हमने बिटकॉइन के दुरुपयोग के झूठे आरोपों के खिलाफ चुनाव आयोग और साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है। इसके पीछे की मंशा पूरी तरह से साफ है। यह निंदनीय है कि भारत के संविधान के तहत बने लोकतंत्र में ऐसी चीजें हो रही हैं। सुप्रिया ने लिखा, मैं सुधांशु त्रिवेदी के सभी आरोपों का खंडन करती हूं। ये सब अटकलें और झूठ हैं। मैं भाजपा के किसी भी नेता के साथ सार्वजनिक मंच पर बहस के लिए तैयार हूं, समय और तारीख भी वही चुनें। बारामती सांसद ने यह भी लिखा- यह भयावह है कि सुधांशु त्रिवेदी ने इस तरह के निराधार आरोप लगाए हैं, फिर भी इसमें हैरानी नहीं है, क्योंकि साफतौर पर यह चुनाव से एक रात पहले झूठ फैलाने का मामला है। साथ ही, बिटकॉइन के आरोप पर नाना पटोले ने कहा, सब लोग मेरी आवाज अच्छे से समझते हैं। बीजेपी हार के डर ओछि राजनीति कर रही है। विनोद तावड़े पैसे बांटते पकड़े गए, देवेंद्र फणडवीस के पीए के गोदाम में शराब मिली। ये लोग महाराष्ट्र में वोट जिहाद और शराब जिहाद लाना चाहते हैं। इसे छिपाने के लिए कल (19 नवंबर) की रात तथाकथित IPS अधिकारी रवींद्र पाटिल जो कभी आईपीएस नहीं रहा, वो खुद जेल में था। उसको सामने करके हम लोगों पर आरोप लगाए गए। हमने कल ही उनको मानहानि का नोटिस जारी किया है। FIR भी दर्ज कराई है। हम पूरी एंक्वायरी करवाएंगे। सरकार हमारी आ रही है। बीजेपी को सबक सिखाएंगे।

तो वहीं, रवींद्रनाथ ने अपने बयान में कहा, मैं जेल में सोच रहा था कि क्या हुआ था, क्या मामला था और मुझे क्यों फंसाया गया। मेरे साथ दूसरे लोग भी थे। हम सच का पता लगाने काम कर रहे थे। हमारे खिलाफ एक गवाह गौरव मेहता है, जो सारथी एसोसिएट्स नाम की ऑडिट फर्म का कर्मचारी है, दो दिन पहले उसने मुझे 4-5 घंटे तक कई बार कॉल किया। गौरव ने बताया कि 2018 में जब अमित भारद्वाज गिरफ्तार हुआ था, तो उसके पास एक क्रिप्टोकरेंसी हार्डवेयर वॉलेट था। उसे तत्कालीन कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने बदल दिया था और दूसरा वॉलेट रख लिया था। हमें गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन असली अपराधी अमिताभ गुप्ता और उनकी टीम थी। अमिताभ गुप्ता के कहने पर गौरव मेहता कई बार दुबई गए और बिटकॉइन को नकदी में बदल दिया। उसी नकदी का इस्तेमाल महाराष्ट्र चुनाव में किया जा रहा है। मेहता ने मुझे कुछ वॉइस नोट भेजे जो सुप्रिया ने उन्हें वॉट्सऐप पर भेजे थे। इनमें वे बिटकॉइन के बदले नकदी मांग रही थीं। मेरे साथ चैट के दौरान गौरव मेहता ने आरोप लगाया कि वे इससे बाहर आना चाहते थे, लेकिन उनकी जान को खतरा होगा। मेरे पास सभी स्क्रीनशॉट और ऑडियो हैं। मैं उन्हें जांच एजेंसियों को देने के लिए तैयार हूं। मैं जांच में पूरा सपोर्ट करने के लिए तैयार हूं।

इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.