ताजा खबर
रंगीन से बकरा रेप सोग रिलीज़ हुआ   ||    बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ करेगी TIFF 2025 में वर्ल्ड प्रीमियर   ||    पवन कल्याण स्टारर 'उस्ताद भगत सिंह' का हिस्सा बनी राशी खन्ना   ||    भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की मूवीज की दमदार महिला किरदारों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि   ||    अजय देवगन ने सन ऑफ़ सरदार 2 का नया दूजा ट्रेलर रिलीज़ किया   ||    वॉर 2 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    ट्विंकल खन्ना और कालोज एक नया टॉक शो 'टू मच' जल्द ही रिलीज़ होगा   ||    हनीमून से जेल तक, सोनम रघुवंशी की कैसे हुई ऐसी हालत? मेरठ की मुस्कान से कई बातें कॉमन   ||    FPOs योजना से सालाना 10 करोड़ का टर्नओवर, अब सरकार बना रही नई योजना   ||    8th Pay Commission: 1 जनवरी 2026 से देश में लागू होगा 8वां वेतन आयोग   ||    ‘2027 में छोड़ूंगा, किसान डरता नहीं…’ इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ के ये वीडियो वायरल   ||    क्या होती है बिजनेस एडवाइजरी कमेटी? कैसे करती है काम, जानें क्यों है जरूरी   ||    अमेरिका ने ब्रिक्स देशों को दी धमकी, भारत, चीन और ब्राजील को भी दी चेतावनी   ||    Ukrain-Russia Talks: यूक्रेन-रूस के बीच शांति वार्ता के लिए तारीख तय, जेलेंस्की ने किया ऐलान   ||    Israel Hamas War: क्या है ट्रंप का नया मिशन? US प्रेसिडेंट ने क्यों किया नेतन्याहू को फोन   ||    US Immigration: ग्रीन कार्ड होल्डर्स के लिए ट्रंप का नया आदेश, ‘गैंग’ का साथ दिया तो होगी कार्रवाई   ||    जगदीप धनखड़ के बाद एक और इस्तीफा, कौन हैं गीता गोपीनाथ? जिन्होंने छोड़ा IMF में बड़ा पद   ||    ‘ईरान के परमाणु ठिकाने बर्बाद हुए हैं’, अराघची के बयान पर ट्रंप का पलटवार, दिखाए कड़े तेवर   ||    Fact Check: क्या वित्त मंत्रालय सच में हर नागरिक को दे रहा 46,715 रुपये? जान लें वायरल दावे की सच्चा...   ||    22 जुलाई का इतिहास: भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएं   ||    +++ 

चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे घोषित, AAP और तृणमूल को बड़ी सफलता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 23, 2025

मुंबई, 23 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हाल ही में हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिनमें सत्ताधारी और विपक्षी दलों को मिश्रित सफलता मिली है। गुजरात की कड़ी सीट से सत्ता पक्ष के उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के रमेश चावड़ा को पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं गुजरात की ही विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी को बड़ी सफलता मिली, जहां गोपाल इटालिया ने भारतीय जनता पार्टी के कीर्ति पटेल को पछाड़ते हुए विजय हासिल की। केरल की सीट पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के तहत कांग्रेस उम्मीदवार आर्यदन शौकत को जीत मिली है, जिन्होंने वाम मोर्चा के माकपा उम्मीदवार एम. स्वराज को हराया। पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर भी आम आदमी पार्टी का परचम लहराया है। यहां संजीव अरोड़ा विजयी रहे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आसु को हार का सामना करना पड़ा। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने अपनी पकड़ बनाए रखी है। यहां पार्टी की उम्मीदवार अलिफा अहमद ने भारतीय जनता पार्टी के आशीष घोष को हराया। इन सभी सीटों पर 19 जून को मतदान हुआ था, जिसके बाद आज मतगणना पूरी कर परिणाम घोषित कर दिए गए।

कालीगंज सीट की मतगणना के दौरान पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के बाराचंदगर इलाके में एक धमाका हो गया। इस दुखद घटना में नौ साल की एक बच्ची की मृत्यु हो गई। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस दोषियों को जल्द गिरफ्त में लेगी और उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा की लुधियाना से जीत के बाद उनकी राज्यसभा सीट खाली हो जाएगी, जिससे इस पर नए सदस्य की नियुक्ति की संभावना बनी है। इस बीच पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई थीं, लेकिन उन्होंने आज दिल्ली में हुई प्रेस वार्ता में स्पष्ट कर दिया कि वह राज्यसभा नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी किसे राज्यसभा में भेजेगी, इसका निर्णय आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति द्वारा लिया जाएगा।

इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.