ताजा खबर
Ahoi Ashtami 2024: 23 या 24 अक्तूबर कब रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत ? जानें तिथि और पूजा विधि   ||    Ahoi Ashtami 2024 : आखिर क्यों बिना गुलगुलों के अधूरा है अहोई अष्टमी का भोग, वीडियो में जानें इसके प...   ||    Karwa Chauth 2024 Upay: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये उपाय, रिश्ता होगा अटूट, पार्टनर का मिलेगा प्यार,...   ||    Kalki Avatar: धर्म की स्थापना के लिए होगा भगवान कल्कि का आगमन, 2 मिनट के इस वीडियो में जानें कब लेंग...   ||    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र और आरती, वीडियो देखें और ...   ||    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर छलनी से क्यों करते पति का दीदार? कैसे देना चाहिए अर्ध्य, वीडियो में ज...   ||    Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||    5000 रुपये सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए नवीनतम कीमतें   ||    अभी तक नहीं मिला Income Tax Refund? तो मिल सकती है बड़ी खुशखबरी   ||    independence day 2024: क्या आप जानते हैं, आजादी के बाद से लेकर अब तक इतनी बार बदल चुका हैं हमारा ति...   ||    independence day 2024: सफेद कुर्ता, आसमानी रंग की जैकेट और मल्टीकलर साफा, वीडियो में जानें क्या हैं ...   ||   

एसएसओ आईडी हैक कर सिलिकोसिस बीमारी के फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाला मुख्य सरगना सहित दलाल गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 10, 2024

भीलवाड़ा जिले की साइबर टीम ने डॉक्टर की एसएसओ आईडी हैक कर सिलिकोसिस बीमारी के फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के मामले में सरगना सहित दलाल को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लैपटॉप एवं इंटरनेट डाटा प्रयोग वाला मोबाइल जब्त किया है।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर अपराधों के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएचओ थाना साइबर हरजीलाल यादव के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है। इसी क्रम में 22 फरवरी को डॉक्टर विजय प्रकाश माहेश्वरी निवासी शास्त्री नगर भीलवाड़ा का इस्तगासा प्राप्त हुआ था।

जिसके अनुसार किसी ने उनकी एसएसओ आईडी हैक कर सिलिकोसिस के फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना स्तर पर हैड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार मीणा व राम प्रसाद की एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा निदेशालय विशेष योग्यजन कार्यालय जयपुर से डॉ विजय कुमार माहेश्वरी की एसएसओ आईडी की लॉगिन, लॉगआउट आउट आईपी एड्रेस, इवेंट व एक्टिविटी आईपी लॉग प्राप्त किये।

इसके बाद लॉग्स के आधार पर आईपीडीआर प्राप्त कर सन्दिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल व लोकेशन प्राप्त कर आरोपी नरेंद्र कुमार सैनी पुत्र रतनलाल (27) निवासी मोहचिंगपुरा थाना सिकंदरा एवं आशिक कुमार पुत्र सत्यनारायण भार्गव (29) निवासी चांदराना थाना सैंथल जिला दौसा को दौसा से गिरफ्तार किया गया।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.