ताजा खबर
अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||    5000 रुपये सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए नवीनतम कीमतें   ||   

अबॉर्शन के दौरान गर्लफ्रेंड की मौत, नदी में फेंकना था शव; लेकिन प्रेमी ने अचानक क्यों कर दी 2 बच्चों की हत्या?

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 23, 2024

क्राइम न्यूज डेस्क !! महाराष्ट्र के पुणे में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 37 साल का शख्स अपनी गर्लफ्रेंड का गर्भपात कराने गया। लेकिन महिला की मौत हो गई. जिसके बाद वह शव को ठिकाने लगाने के इरादे से नदी पर गया. महिला के दो अन्य बच्चे भी वहीं थे। जैसे ही उसने महिला का शव फेंका दोनों बच्चे रोने लगे। यह देखकर आरोपी को इतना गुस्सा आया कि उसने दोनों बच्चों को जिंदा नदी में फेंक दिया.

महिला की मां ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा राज खुल गया. आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है. चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि महिला समरीन निसार की उम्र 25 साल थी. जो आरोपी से गर्भवती हो गई. लेकिन वह बच्चा नहीं चाहती थी. इसलिए महिला गर्भपात कराने के लिए मुंबई के पास ठाणे चली गई।

महिला अपने पति से अलग हो गई थी

आरोपी की पहचान गजेंद्र दगडखरे के रूप में हुई है, जो 9 जुलाई को अपने एक अन्य सहयोगी 41 वर्षीय रविकांत गायकवाड़ के साथ था। उसने अपनी प्रेमिका के शव को इंद्रायणी नदी में फेंक दिया. नदी में फेंकते ही महिला का दो और पांच साल का बेटा भी रोने लगा. आरोपी को लगा कि उसका राज खुल जाएगा, इसलिए उसने इजान निसार नेवरकर और इशांत निसार नेवरकर को नदी में फेंक दिया. पुलिस ने जब महिला के लापता होने की जांच शुरू की तो पता चला कि वह अपने पति के साथ नहीं बल्कि अपने प्रेमी के साथ रह रही है. पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लगाया और ट्रेस किया। जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर उसका राज खुल गया.

गजेंद्र ने पुलिस को बताया कि जब वह लड़की से मिला तो उसके पति से उसकी अनबन चल रही थी। जिसके बाद वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए पर रहने लगा। इसी बीच महिला गर्भवती हो गयी. जिसके बाद वह महिला को गर्भपात के लिए अस्पताल ले गया। यहां महिला की जान नहीं बचाई जा सकी. महिला के शव को ठिकाने लगाने के बाद वह भागने की योजना बना रहा था।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.