ताजा खबर
अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||    5000 रुपये सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए नवीनतम कीमतें   ||   

संजय लीला भंसाली के शो 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' का नया गाना 'तिलस्मी बाहें' कल होगा रिलीज

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 2, 2024

संजय लीला भंसाली के ओटीटी डेब्यू का इंतजार सबको  है और अब तो 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' के रिलीज़ डेट भी सबको मालूम पड़ गयी है।शो 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा और कल शो का दूसरा गाना 'तिलस्मी बाहें' रिलीज होने जा रहा है।
 
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर यह बात बहुत ख़ास अंदाज़ में शेयर की।  उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से बताया कि कल फ़रीदा सब के होश उड़ाने आ रही है। साथ में सोनाक्षी ने लिखा, "दिलों की धड़कनें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि होश उड़ाने फ़रीदा जो आ रही है। तिलस्मी बाहें गानाकल होगा रिलीज़। "
 
सोनाक्षी के इस अंदाज को देखकर सभी लोग गाने के लिए काफी उत्सुक हो गए हैं। हीरामंडी का पहला गाना 'सकल बन' भी ऑडियंस को काफीपसंद आया और अब इस नए गाने का इंतजार हो रहा है जो कि कल सबके सामने पेश किया जाएगा।
 
संजय लीला भंसाली का यह शो 'हीरामंडी' नेटफ्लिक्स के लिए भी काफी बड़ा शो है। अभी हाल ही में एक बहुत बड़े इवेंट के द्वारा शो की रिलीज़ डेटसबके सामने घोषित की गयी।
 
हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई एक आगामी पीरियड ड्रामा सीरीज़ है। यह श्रृंखला ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीयस्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाहौर के हीरा मंडी के रेड-लाइट जिले में तवायफों के जीवन के बारे में है। सीरीज में आपको मनीषा कोइराला, सोनाक्षीसिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शैख़, अदिति राव हैदरी और शर्मिन सेगल नजर आएंगे। यह सीरीज 1 मई, 2024 को  नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Check Out The Post:- 
 


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.