ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

द अकादमी ने 'कलंक' के "घर मोरे परदेसिया" में आलिया भट्ट के शानदार प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 23, 2024

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'कलंक' 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों को फिल्म के गाने खूब पसंदआए थे। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थीं। फिल्म रिलीज होने के इतने वर्षों बादएकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इसकी सराहना की है। एकेडमी ने फिल्म के गाने 'घर मोरे परदेसिया' का एक क्लिप साझा कर, इसकी तारीफ की है।
 
एकेडमी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म 'कलंक' का गाना 'घर मोरे परदेसिया' का क्लिप साझा किया गया है। इस क्लिप में आलिया भट्टदिखाई दे रही हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए पांच वर्ष पूरे हो गए हैं। अब एकेडमी ने फिल्म के गाने और आलिया भट्ट की जमकर प्रशंसा की है।
 
गाने का क्लिप साझा करते हुए एकेडमी ने कैप्शन में लिखा, 'आलिया भट्ट फिल्म 'कलंक' से 'घर मोरे परदेसिया' का प्रदर्शन कर रही हैं। वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया। प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा इस गाने कोकंपोज किया गया। अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने को लिखा है।' 'घर मोरे परदेसिया' गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी शानदार आवाज दी थी।
 
'कलंक' की कहानी 1940 की पृष्ठभूमि पर लिखी गई है। देश के विभाजन पर आधारित इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और साजिदनाडियाडवाला की कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्माष किया गया है। फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे।

Check Out The Post:- 
 


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.