ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

सत्यराज और प्रतीक बब्बर ने फिल्म 'सिकंदर' की टीम को किया ज्वाइन

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 4, 2024

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर के मेकर्स ने आज इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में बाहुबली फेम सत्यराज और प्रतीक बब्बर का स्वागत किया। जी हां सत्यराज और प्रतीक बब्बर ने भी फिल्म की टीम को ज्वाइन कर लिया है।
 
नाडियाडवाला ग्रैंडसन के सोशल मीडिया पेज पर यह खबर शेयर की गयी और लिखा गया , "हम आपका स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं#सत्यराज सर! टीम #सिकंदर में आपको पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं, एक बार फिर हमारे अपने @prateikbabbar के साथसहयोग करके खुश हैं! और हम बड़े पर्दे पर इस सिनेमाई उत्कृष्टता का अनुभव ऑडियंस को देने के लिए बहुत उत्सुक है ! #SajidNadiadwala की #सिकंदर, @ARMurugadoss द्वारा निर्देशित, सिनेमाघरों में ईद 2025 पर रिलीज होगी@BeingSalmanKhan @iamRashmika @WardaNadiadwala #SikandarEid2025"
 
फिल्म को ऐ आर मुरुगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने इस से पहले फिल्म हिंदी फिल्म गजनी भी डायरेक्ट की थी। फिल्म सिकंदर 2025 में ईद पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला अपने प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं।
 
फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना को एक  साथ देखने के लिए ऑडियंस पहले ही बहुत उत्साहित है और अब इस एक्शन थ्रिलरफिल्म में सत्यराज और प्रतीक बब्बर के आने से फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ जायेगा।
 
2025 की ईद सलमान के फैंस के लिए काफी ख़ास होने वाली है क्योंकि वह अपने सुपरस्टार को भारी  भरकम एक्शन करते हुए देखनेवाले हैं।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.