ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

संजय दत्त ने कमाल और मीना का प्रोमो रिलीज़ किया

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 11, 2024

करीब 30 दशक तक इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस राज करने वालीं अभिनेत्री मीना कुमारी को कौन भूल सकता है। एक्टिंग करियर के अलावा अपनी निजीजिंदगी को लेकर भी मीना कुमारीकाफी चर्चा में रही थीं। खासतौर पर अपने पति और निर्देशक कमाल अमरोही को लेकर मीना से जुड़े कई किस्सेमौजूद हैं। अब इनकी प्रेम कहानी पर डायरेक्टर बिलाल अमरोही एक फिल्म बना रहे हैं, जिसका नाम कमाल और मीना है।

इस मूवी की अनाउंसमेंट बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त ने की है।इसके कैप्शन में संजय ने लिखा है- डियर साची और बिलाल, नए वेंचर के लिएआपको शुभकामनाएं। ये सफल हो, संजय मामू का प्यार आप पर हमेशा रहेगा। ये फिल्म जरूर देंखे। इस तरह से संजय दत्त ने कमाल और मीना कोलेकर अहम जानकारी दी है। बता दें कि साची अभिनेता कुमार गौरव की बेटी हैं।"

लंबे समय से मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। बायोपिक तो नहीं लेकिन फिलहाल उनकी जिंदगी से जुड़े एकअहम पहलू को बड़े पर्दे पर उतारने की जिम्मेदारी बिलाल अमरोही ने उठाई है। वीडियो में मीना कुमारी और कमाल अमरोही की प्रेम कहानी सेसंबंधित किस्सों को दिखाया जा रहा है। बैकग्राउंड में पकीजा फिल्म का चलते-चलते सॉन्ग भी सुनाई देगा। अंत में कमाल और मीना टाइटल सामनेआता है।

मीना कुमारी और कमाल अमरोही ने 1952 में निकाह किया था। एक्ट्रेस के निधन के साथ ही उनकी ये शादी टूट गई थी। फिल्म सेट से इनकी प्रेमकहानी शुरू हुई थी। निधन से पहले मीना कुमारी ने कमाल के डायरेक्शन में बनी कल्ट मूवी पाकीजा में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा, जिससे येएक यादगार फिल्म बन गई।

Check Out The Post:- 
 


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.