ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

रवीना टंडन की फिल्म 'पटना शुक्ला' का ट्रेलर हुआ रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Monday, March 11, 2024


रवीना टंडन ओटीटी पर एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट में नजर आ रही है और उनके चाहने वाले उनके सभी काम को काफी पसंद कर रहे हैं।रविवार को हॉटस्टार ने उनकी आने वाली फिल्म 'पटना शुक्ला' का टीज़र लांच किया था और आज फाइनली फिल्म का ट्रेलर लांच हो गया है।
 
रवीना ने अपने सोशल मीडिया पेज पर ट्रेलर लांच करते हुए लिखा, "अन्याय से दबी आवाज़ के लिए, न्याय का आगाज करने आ रही है तन्वी। #पटनाशुक्ला होगी 29 मार्च को हॉटस्टार पर स्ट्रीम। "
 
पटना शुक्ला तन्वी शुक्ला की कहानी है जो  एक आम महिला है और एक वकील भी।  वह  किसी छात्र को रोल नंबर घोटाले में फंसता देखकर उसके केस  को अपने हाथ में ले लेती है। 'पटना शुक्ला' भारत में हजारों ईमानदार छात्रों के जीवन को प्रभावित करने वाले रोल नंबरों के शिक्षा घोटाले के बारे में बताती है। फिल्म के माध्यम से हमारे समाज के एक महत्वपूर्ण मुद्दे को सामने लाने की कोशिश की जा रही है।
 
फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। फिल्म में सतीश कौशिक को देखकर उनके सभी फैंस बेहद खुश नजर आये।
 
फिल्म को विवेक बुड़ाकोटी ने डायरेक्ट किया है और इसको अरबाज़ खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रवीना टंडन के साथ साथ अनुष्का कौशिक, मानव विज, चन्दन रॉय सान्याल, जतिन गोस्वामी और सतीश कौशिक भी नजर आएंगे। फिल्म 29 मार्च को डिज्नी +हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Check Out The Trailer:-


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.