ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

डीप-फेक वीडियो का शिकार हुए रणवीर सिंह, एफआईआर दर्ज कराई

Photo Source :

Posted On:Monday, April 22, 2024

बीते दिनों अभिनेता रणवीर सिंह का एक फर्जी वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक राजनीतिक दल के लिए कुछ बातें बोलतेदिखे। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में रणवीर सिंह ने सख्त एक्शन लिया है।उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले वह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को भी इस किस्म कीडीपफेक वीडियो से बचने का सुझाव दे चुके हैं।
 
कुछ दिनों पहले सामने आए इस एआई जनित डीपफेक वीडियो में रणवीर सिंह अपनी राजनीतिक विचारधारा पर बात करतेदिखे। इस मामले में अब रणवीर सिंह ने एक्शन लिया है। उनके प्रवक्ता की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'हां, हमनेपुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उस हैंडल के खिलाफ एफआईआर की गई है, जो रणवीर सिंह के एआई-जनरेटेड डीपफेकवीडियो को बढ़ावा दे रहा था'।
 
इस वायरल वीडियो को देखकर कुछ ही पलों में यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि यह फर्जी है। इस मामले पररणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर लोगों को जागरुक किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टसाझा कर लिखा था, 'डीपफेक से बचो दोस्तों'।
 
फर्जी वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह एक न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दे रहे हैं। दरअसल, अभिनेता की यह उनकेहालिया वाराणसी दौरे की क्लिप है। लेकिन, इस मूल वीडियो को इस तरह एडिट किया गया कि फर्जी वीडियो में रणवीर सिंहसरकारी की आलोचना करते नजर आ रहे हैं।
 
रणवीर सिंह ऐसे इकलौते अभिनेता नहीं हैं, जो डीपफेक वीडियो का शिकार हुए हैं। इस चुनावी मौसम में आमिर खान काडीपफेक वीडियो भी जमकर वायरल हुआ। इस मामले में आमिर ने भी तत्काल एक्शन लिया और पुलिस शिकायत दर्ज कराई।आमिर खान के प्रवक्ता की तरफ से बाकायदा बयान जारी कर सफाई दी गई थी।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.