ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

द ब्लफ के लिए खून-पसीना बहा रही है प्रियंका चोपड़ा

Photo Source :

Posted On:Monday, August 5, 2024

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर काफीसुर्खियों में बनी हुई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई बार अपनी इस मूवी से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।
 
अब एक बार फिर इस मूवी से जुड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि उनकी इस हॉलीवुड फिल्में की शूटिंग पूरी हो गई है। शूटिंग पूरी होने के बादटीम ने इसका जश्न मनाया और एक शानदार पार्टी का भी आयोजन किया। वहीं, प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की कई अनसीन फोटोशेयर की हैं।हाल ही में द एकेडमी ग्रैंड केमैन मार्शल आर्ट्स स्कूल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें प्रियंकाचोपड़ा और उनके को-स्टार् कार्ल अर्बन तस्वीर में एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे लोग पार्टी करते दिख रहे हैं।
 
वहीं, सोमवार को ग्लोबल आइकॉन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेसके चेहरे पर खून ही खून नजर आ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, उनके हाथ की उंगलियों पर भी कई कट लगे हुए नजर आ रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुएप्रियंका ने खास कैप्शन भी लिखा है।
 
एक्ट्रेस ने लिखा कि 'द बल्फ' पर बहुत मजेदार समय। फिल्मांकन का आखिरी हफ्ता, जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दूं कि मैं एक फिल्म केसेट पर हूं और यह सब दिखावा है। समुद्री लुटेरों के जहाजों पर 1800 का दशक हिंसक समय था। यह देखना अविश्वसनीय है कि फिल्म क्रू का हरविभाग कैसे कल्पना को हकीकत में बदल देता है। अब प्रियंका के फैंस उनकी इस मूवी के लिए काफी उत्साहित हैं।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.