ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

कान्स में 'लव इन वियतनाम' का पोस्टर हुआ लांच :क्रॉस कल्चरल रोमांस की एक कहानी

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 23, 2024

ओमंग कुमार के प्रोडक्शन डेब्यू 'लव इन वियतनाम' का पहला लुक हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल के 77वें एडिशन  में लांच किया गया । इसभारत-वियतनाम कोलैबोरेशन में वियतनामी स्टार खा नगन के साथ शांतनु माहेश्वरी  और अवनीत कौर शामिल हैं।
 
अवनीत कौर ने इस अनाउंसमेंट को लेकर ऑडियंस के बीच काफी सस्पेंस रखा हुआ था।
 
आज फाइनली फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया पर अवनीत ने लिखा, "मैं बहुत गर्वित महसूस कर रही हूँ 'लव इन वियतनाम'का फर्स्ट लुक लांच करते हुए। यह भारत और वियतनाम के बीच पहला कोलैबोरेशन है और मैं बहुत खुश हूँ यह आपके साथ शेयर करते हुए। फिल्मको राहत शाह काज़मी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसको ओमंग कुमार, राहत शाह काज़मी, कैप्टन राहुल बाली  और अभिषेक अंकुर ने प्रोड्यूसकिया है। फिल्म को को प्रोड्यूस तारिक़ खान, ज़ेबा साजिद, समतेन हिल्स ने किया है और एसोसिएट प्रोड्यूसर विकास शर्मा है। "
 
लव इन वियतनाम के पहले पोस्टर में आप देख सकते है अवनीत और शांतनु के साथ खा नगन नजर आ रहे हैं। लोगों के बीच अभी से इस फिल्म कोलेकर काफी उत्साह बढ़ गया है। शांतनु और अवनीत के फैंस दोनों  को एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित है।
 
राहत  शाह काज़मी ने 'लव इन वियतनाम' का निर्देशन किया है, जो बेस्टसेलर मैडोना इन ए फर कोट पर आधारित है। कान्स में 'लव इन वियतनाम' केपोस्टर लांच  के दौरान शांतनु माहेश्वरी, अवनीत कौर, राहत शाह काजमी, प्रोड्यूसर  कैप्टन राहुल बाली और सह-निर्माता तारिक खान और ज़ेबासाजिद मौजूद थे। फिल्म को वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में भारत के महावाणिज्य दूतावास, मुंबई में वियतनाम के महावाणिज्य दूतावास औरवियतनाम एयरलाइंस द्वारा समर्थित किया गया है।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.