ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

काकुडा का ट्रेलर हुआ रिलीज़, इस हॉरर कॉमेडी का है सबको बेसब्री से इंतजार

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 4, 2024

आज कल बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी फिल्मों का काफी बोलबाला चल रहा है। ऑडियंस 'स्त्री 2' का इंतजार कर रही है और अभी हाल ही में आयीफिल्म 'मुंज्या' को भी सबने खूब पसंद किया।  मुंज्या फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार एक और हॉरर कॉमेडी आप सभी के लिए लेकर आ रहे हैंजिसका नाम है 'काकुडा' . 
 
फिल्म का ट्रेलर 2 जुलाई को रिलीज़ किया गया और फिल्म ज़ी5 पर 12 जुलाई को रिलीज़ होने जा रही है।फिल्म  में आपको सोनाक्षी सिन्हा, रितेशदेशमुख और साकिब सलीम  नजर आने वाले हैं।
 
ट्रेलर की शुरुआत रतोड़ी नाम के गांव से होती है, जहां प्रत्येक घर में दो दरवाजे हैं: एक बड़ा और एक छोटा। छोटा दरवाजा काकुडा नामक भूत केलिए है। साकिब का किरदार सनी, सोनाक्षी द्वारा निभाई गई इंदिरा से प्यार करता है । वे शादी कर लेते हैं और रतोड़ी गांव में अपना जीवन शुरू करतेहैं।  हालांकि, उनकी प्रेम कहानी एक आश्चर्यजनक मोड़ लेती है जब उन्हें काकुडा से एक श्राप का सामना करना पड़ता है। अपनी शादी की रात, शाम7:15 बजे, सनी काकुडा के लिए छोटा दरवाजा खोलना भूल गया, जिस वजह से अनजाने में दुष्ट आत्मा को वह बुला लेता है । यह सताया हुआ भूतसजा के रूप में घर के मुखिया को श्राप देने के लिए जाना जाता है, जिसके कारण तेरहवें दिन तक उनकी पीठ पर एक कूबड़ बढ़ता रहता है। ऐसे मेंजब सनी की जान खतरे में होती है तो इंदिरा विक्टर यानि की रितेश देशमुख से मदद लेती है।
 
साथ में, वे काकुडा के रहस्य को उजागर करने के लिए एक विचित्र और हास्यपूर्ण यात्रा पर निकलते हैं। ऑडियंस  को ट्रेलर काफी पसंद आया है औरसभी इस हॉरर कॉमेडी के साथ अपनी सवारी के लिए तैयार बैठे है।
 
"काकुडा" का प्रीमियर 12 जुलाई, 2024 को विशेष रूप से ZEE5 पर होने वाला है।

Check Out The Trailer:- 


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.