ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

कलम को सुर्खियों में लाने का वक़्त आ गया है ' डायरेक्टर अभिनय देव ने लेखकों को मान्यता प्रदान करने पर प्रकाश डाला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 29, 2024

अभिनय देव जिन्होंने हमें 'देली बेली ' 'फाॅर्स 2' जैसी बेहतरीन फिल्में दी है और अपनी हर फिल्म के माध्यम से उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है ,उन्होंने हमारी इंडस्ट्री में लेखकों के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए बात की है। 

एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि हमारी इंडस्ट्री में लेखक को वह सम्मान नहीं मिलता जिसके वह हक़दार होते है। इस बात को पूरी तरह से स्वीकारते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम अपने फिल्म इंडस्ट्री  में लेखकों के बारे में ज़्यादा बात नहीं करते हैं और वे ही वे लोग हैं जिनसे फिल्म निर्माण की शुरुआत होती है। हम सभी को कहानियाँ सुनाना पसंद है लेकिन उन कहानियों को कौन लिखता है? लेखक ही लिखते हैं। एक लेखक फिल्म निर्माण में सबसे ज्यादा योगदान देता है लेकिन वह फिल्म निर्माण के शुरुआती चरण में होता है और बाद में निर्देशक, अभिनेता और अन्य तकनीशियन उसे संभाल लेते हैं।

मुझे लगता है कि हमें फिल्म के लेखकों को उचित श्रेय देना चाहिए। फिल्म निर्माण एक सामूहिक प्रयास है। कोई भी व्यक्ति अकेले फिल्म नहीं बना सकता। हमें इस अवसर पर उन सभी तकनीशियनों की सराहना करनी चाहिए और उनका धन्यवाद करना चाहिए जिनके बारे में हम कभी बात नहीं करते लेकिन वे किसी भी फिल्म के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। '

उन्होंने आगे कहा, "समय आ गया है जब हम कलम को सुर्खियों में लेकर आये। हमे हमारे लेखकों को पूरा सम्मान देना चाहिए। "

वर्कफ़्रंट पर , अभिनय देव की फिल्म 'सावी  : अ ब्लडी हाउसवाइफ' 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। 

यह फिल्म एक साधारण गृहिणी की ज़िन्दगी पर आधारित है जो अपने पति को इंग्लैंड की उच्च सुरक्षा वाली जेल से बाहर निकालने के लिए एक साहसी जेलब्रेक का प्रयास करती है। इस जेल में 400 कैदी, 75 सशस्त्र गार्ड, 60 निगरानी कैमरे हैं। अभिनय देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिकाओं में हैं।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.