अभिनेता राजकुमार राव ने पत्नी-अभिनेत्री पत्रलेखा को उनके जन्मदिन के अवसर पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। पत्रलेखा के प्रति प्यारकाइजहार करने के लिए राव ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।
इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने दो तस्वीरें शेयर की और इसे सिंपल लेकिन इमोशंस से भरे कैप्शन से सजाया। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो डियर।आई लव यू पत्रलेखा।”
पत्रलेखा आज अपने 35वें जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने नवंबर 2021 में शादी की। इस जोड़े ने पहली बार 2014 की फिल्म ‘सिटी लाइट्स’मे साथ काम किया।
वर्क फ्रंट पर, राजकुमार इन दिनों भूल चुक माफ की शूटिंग में व्यस्त हैं। करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म वाराणसी में सेट है और छोटे शहरकेरोमांस को खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म में राजकुमार राव के किरदार का नाम रंजन है, जो अपने प्यार तितली से शादी करने की उम्मीद मेंसरकारीनौकरी हासिल करता है. हालांकि, शादी से ठीक पहले उसके साथ अजीब घटनाएं होती हैं, जो उसकी दुनिया को पलट कर रख देती हैं। इसकेबादएक अलग तरह की कहानी शुरू होती है।
दिनेश विजान के निर्देशन में बनी ‘भूल चुक माफ’ का निर्माण मैडॉक फिल्म्स ने किया है। फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट वामिका गब्बी हैं।फिल्म10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।