आज आलिया भट्ट अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनकी बहन पूजा भट्ट ने उनके जन्मदिन पर उनके बचपन की अनोखी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
पूजा भट्ट ने अपनी छोटी बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है 'तुम हमेशा बच्ची की तरह सच्ची रहो।' इस पोस्ट को फैंस की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है।
आपको बता दें कि आलिया भट्ट और पूजा भट्ट स्टेप-सिस्टर या सौतेली बहने हैं। दोनों के पिता महेश भट्ट हैं। पूजा भट्ट की मां किरण भट्ट हैंजबकि आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान हैं। दोनों की अलग-अलग परवरिश हुई है लेकिन दोनों के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है। वहसोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे के साथ प्यार बांटते हुई देखी जाती हैं।
वर्क फ्रंट पर, पूजा आखिर बार बिग गर्ल्स डोंट क्राई में नजर आई थी, इस सीरीज़ को नित्या मेहरा ने डायरेक्ट किया था! इसमें पूजा भट्ट के अलावा मुकुल चड्डा, राइमा सेन, ज़ोया हुसैन, अवंतिका, तेनज़िन लखीला, अनीत पड्डा, दलाई, विदुषी, अफ़राह सईद जैसे कलाकार भीथे, यह सीरीज़ 14 मार्च 2024 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी।