ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

कुछ खट्टा हो जाए का टीज़र रिलीज़ हुआ, गुरु रंधावा की डेब्यू फिल्म

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 30, 2024

मशहूर गायक गुरु रंधावा की डेब्यू फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' का टीज़र रिलीज़ हो गया हैं. वे इस रोमांटिक ड्रामा ने सिरफिरे आशिक बने नजर आएंगे। इसमें उनके साथ साईं मांजरेकर लीड रोल में हैं. फिल्म का टीजर काफी मजेदार है। 
 
सोशल मीडिया पर टी-सीरीज़ के आधिकारिक हैंडल से टीज़र शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, “इस प्यार में कुछ खट्टा होने वाला है! सिरफिरा मजनू और खूबसूरत लैला प्यार की एक ऐसी कहानी का वादा करते हैं जो हर किसी के लिए मनोरंजन और आश्चर्य से भरपूर है, #KKHJTeaser अभी रिलीज" 
 
फिल्म में साईं मांजरेकर, अनुपम खेर, इला अरुण, अतुल श्रीवास्तव, परितोष त्रिपाठी और परेश गंत्रा भी हैं। यह फिल्म जी. अशोक द्वारा निर्देशित है और अमित भाटिया और माच फिल्म्स द्वारा निर्मित है।
 
टीज़र की शुरुआत गुरु और साईं के रोमांस से होती है, लेकिन उनकी प्रेम-कहानी में एक ट्विस्ट है, जो टीज़र में नहीं दिखाया गया है। अनुपम खेर ने गुरु के पिता की भूमिका निभाई है।
 
गौरतलब है कि अभिनय की दुनिया में दस्तक देने से पहले गुरु रंधावा अपनी आवाज से लाखों लोगों के दिल जीत चुके हैं। फैंस उनकी सुरीली आवाज के कायल हैं। 'लाहौर', 'पटोला', 'तेनु सूट सूट करदा' और 'बन जा तू मेरी रानी' जैसे गानों से गुरु ने फैंस के दिलों में खास पहचान बनाई है।
 
फिल्म 16 फरवरी 2024 को रिलीज होने वाली है।

Check Out The Teaser:-


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.