ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' से इमरान हाश्मी का लुक हुआ रिवील

Photo Source :

Posted On:Monday, March 11, 2024


सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' के रिलीज का इंतजार काफी जोरो शोरो से चल रहा है और आज फिल्म के मेकर्स ने फिल्म से इमरान हाश्मी के लुक को रिवील किया एक नए पोस्टर के साथ।
 
इमरान ने अपने सोशल मीडिया पर यह पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "आज़ादी की निडर आवाज़ को प्रसारित करना #ऐ वतन मेरे वतन 21 मार्च को सिर्फ प्राइम पर। "
 
फिल्म में इमरान हाश्मी राम मनोहर लोहिया के रूप में नजर आने वाले हैं और आज उनका फिल्म से फर्स्ट लुक देखकर सभी हैरान हो गए हैं। इस लुक में इमरान को पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। इस से पहले इमरान कभी भी एक स्वतंत्रता सेनानी के रोल में नहीं नजर आये और उनको इस रोल में देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं।
 
फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में सारा अली खान स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म उनको  श्रद्धांजलि अर्पित करती है, जिन्होंने 22 साल की उम्र में 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रिटिश राज को उजागर करने वाली खबरें प्रसारित करने के लिए एक भूमिगत रेडियो का इस्तेमाल किया था।
 
इस फिल्म को कन्नन अय्यर ने डायरेक्ट किया है। इसको करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सारा और इमरान के साथ साथ सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ'नील और आनंद तिवारी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इसका प्रीमियर 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगा।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.