ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

मणिकर्णिका लागू  के साथ अज्ञात मानव -मशीन मिश्र प्रजाति ब्रह्माण्ड का अन्वेषण करें

Photo Source :

Posted On:Monday, August 14, 2023

इस AI संचालित पारिस्थिति तंत्र में , लेखिका मणिकर्णिका लागू ने अपनी किताब 'द सिलिकॉन माइंड' में  एक स्पष्ट औरबेहतरीन तरीके से न्यूरल-चिप इम्प्लांट और उसके खोजपूर्ण परिणाम की कहानी बताई है।

'द सिलिकॉन माइंड' एक मुश्किल, सोफिस्टिकेटेड , बहुत अच्छी तरीके से रिसर्चड ,मजबूत पकड़ के साथ लिखी गयी है।इसमें आप  मेडिकल फील्ड की साजिशें, नैतिक दुविधाएं, मोचन और रोमांच सब कुछ पाएंगे।

अपनी बेस्ट सेलर के बारे में बात करते हुए लेखिका मणिकर्णिका लागू ने कहा, "मुझे भौतिक विज्ञान बहुत पसंद है ,अपनीपीएचडी के बाद मैंने संघनित पदार्थ और गैर -रेखीय भौतिक विज्ञान में आगे शोध किया। मैं स्वभाव से एक एक्स्प्लोरर हूँ, मुझे चीजों की खोज करना और उनके बारे में पूरी तरह से समझ रखना पसंद है। जैसे अब दुनिया एआई परिस्थितिका तंत्र कीऔर बढ़ रही है ,मैं जानना चाहती थी की कैसे न्यूरल- चिप, मस्तिष्क-चिप संघर्ष और कैसे हम इंसान इस शोध के लिए औरकुछ नहीं बल्कि गिनी पिग है , मानव और मशीन का मिश्रण '

उन्होंने आगे कहा, "एक बहुत पढ़ी लिखी व्यक्ति होने के बावजूद , यह एक अजीब बात है की मैं जितना अधिक सीखती हूँउतना मुझे ज्ञात होता है कि मुझे बहुत कम पता है। मानव मस्तिष्क, उसकी क्षमता, जटिलता और चेतना के बारे में ज्ञान इकट्ठाकरना मेरा जुनून है। अपनी इस किताब के माध्यम से मैंने वही करने की कोशिश की है। मेरी किताबों में आप मेरे शब्दों केमाध्यम से एक दूसरी दुनिया में जा सकते है और यहां कई यात्राओं का अनुभव  ले सकते हैं।"

द सिलिकॉन मंद एक बहुत ही अच्छी तरह से संरचित साई-फाई थ्रिलर है जो अमन की ज़िन्दगी के इर्द गिर्द घूमती है। अमन केअंदर न्यूरोसर्जन रे ने एक न्यूरल- चिप लगाया है। अमन को कुछ मालूम नहीं और वह रे का गिनी पिग बन गया है। उसकेमस्तिष्क में एक सिलिकॉन चिप है जिसकी वजह से वह पूरी तरह से बदल गया है। उसका दिमाग तो बहुत तेज हो गया हैलेकिन उसका शरीर अजीब बीमारियों से ग्रस्त हो गया है। ऐसे में वह अपनी मनोचिक्त्सिक दोस्त मानसी और जर्नलिस्ट दोस्तईशान की मदद से अपने शरीर के  अजीबो गरीब लक्षणों के बारे में पता लगाने में कामयाब होता है।

रे को फाइनली मानसी और अपनी बेटी साक्षी के इमोशनल दबाव में आकर झुकना पड़ता है और अपने आप को भगवान माननेकी कोशिश करते हुए इस  गलत काम को सुधारना पड़ता है।

मणिकर्णिका ने एक प्रभावशाली जीवन जिया है। उनके पास दशकों की शिक्षा है , एक सुखपूर्ण शादी है, उन्हें घूमना बहुतपसंद है और वह विभिन्न दान कार्यो के साथ जुडी हुई है।

अपने जीवन के मंत्र के बारे में बात करते हुए मणिकर्णिका ने कहा, "मुझे चीजों को सिंपल रखना अच्छा लगता है। अगर आपसफलता चाहते हैं तो आपको अपने कम्फर्ट ज़ोन से बहार आना होगा और अपने जूनून के पीछे चलते रहो, सभी चीजें अपनेआप सही जगह पर आ जाएंगी। "

इस किताब में न्यूरल प्रत्यारोपण और उसके परिणाम के बारे में पूरी तरह से समझा गया है। आपको यह किताब जरूर पढ़नी चाहिए।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.