एक्टर इमरान हाशमी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इमरान हाशमी ने अपना जन्मदिन फैंस के साथ मनाया। वह कई फैंस के साथ मौजूद रहे और कई केक काटे। इस दौरान इमरान हाशमी सफेस शर्ट और क्रीम पैंट में नजर आए। फैंस ने इमरान हाश्मी का फूलों से स्वागत किया।
एक वायरल वीडियो में इमरान हाशमी अपने फैंस का आभार जता रहे हैं। इमरान को यह कहते हुए सुना जा सकता है 'आप लोग यहां आए। आपकी दुआओं के लिए बहुत शुक्रिया। मैंने सुना है कि आप लोग मेरे लिए पांच बजे से मेरा इंतजार कर रहे थे। इसके लिए मैं शर्मिंदा हूं। मैं रात को देर से आया था! आप लोगों के लिए सोशल मीडिया पर एक गिफ्ट है।'
आपको बता दें कि इमरान हाशमी ने आज अपने जन्मदिन पर फैंस को एक तोहफा दिया है। अभिनेता ने 2007 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल 'आवारापन 2' का एलान किया है। पहली 'आवारापन' में श्रेया सरन और मृणालिनी शर्मा भी थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसे एक कल्ट का दर्जा मिला है। इसके गाने आज भी दर्शकों को पसंद आते हैं।
Check Out The Post:-