ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी सेंसर बोर्ड में अटकी

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 31, 2024

एक्टर कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर लगातार कोई ना कोई बवाल मचा हुआ है. अकाली दल फिल्म के रिलीज का लगातार विरोध कररहा है. इस फिल्म को रिलीज होने में महज कुछ दिन बचे हैं. लेकिन फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं मिला है. इस बीचकंगना रनौत ने रिएक्ट किया है. कंगना का कहना है वो आखिर तक लड़ेंगी.
 
कंगना रनौत ने मीडिया से बात की और बोला, 'हम लोग फिल्म के लिए आखिरी तक लड़ेंगे, जरूरत पड़े तो कोर्ट भी जाएंगे. उम्मीद है कि मेरी फिल्मसेंसर बोर्ड से क्लियर हो जाएगी. जब इस फिल्म को रिलीज होने के लिए सर्टिफिकेट मिल जाएगा तो काफी लोग ड्रामा करेंगे.' 
 
इसके साथ ही कंगना रनौत ने कहा कि 'सेंसर के साथ भी कई सारे इशू हैं. मैं फिर भी उम्मीद करती हूं कि ये रिलीज होगी. मुझे पूरा विश्वास है किफिल्म को सर्टिफिकेट मिल जाएगा.लेकिन अब ये लोग मेरी फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दे रहे. बहुत लेट हो रहा है. उम्मीद करती हूं कि फिल्म सहीवक्त पर रिलीज हो पाए. मैं कोर्ट तक जाऊंगी, अपने राइस्ट के लिए लड़ूंगी. तुम लोग इतिहास बदल नहीं सकते और ऐसे हम लोगों को डरा नहींसकते.'
 
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. खबरों की मानें तो तेलंगाना में इस फिल्म पर बैन लग सकता है. तेलंगाना में'तेलंगाना सिख सोसाइटी' के 18 लोगों के एक डेलीगेशन के आईपीएस ऑफीसर तेजदीप कौर मेनन इस फिल्म के खिलाफ हैं. उनका कहना है किइसमें सिख कम्यूनिटी को आतंकी और एंटी टेरेरिस्ट दिखाया गया है.
 
इमरजेंसी को कंगना ने लिखा और डायरेक्ट किया हैं, वही इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं, यह फिल्म इंदिरा गाँधी द्वारा लगाई लगी इमरजेंसी परआधारित हैं. इस फिल्म में अनुपम  खेर, मिलन्द समान, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और बहुत से एक्टर नजर आने वाले हैं. 


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.