ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

'छोटा भीम' के 15 साल: अब लाइव ऐक्शन के‌ ज़रिए बड़े पर्दे पर दिखेगा नया अवतार! अनुपम खेर, यज्ञ भसीन, सुरभि तिवारी और मकरंद देशपांडे जैसे कलाकार आएंगे नज़र

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 14, 2023

आप सभी का चहेता ऐनिमेटेड किरदार 'छोटा भीम' अब एक नई दुनिया में एक नये जोश के साथ क़दम रखने जा रहा है। अब वो लाइव ऐक्शन केज़रिए आपको एक नये और‌ रोमांचक अंदाज़ में लुभाने के लिए बड़े पर्दे पर आ रहा है।
दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे 'छोटा भीम' सीरीज़ के 15 साल पूरे कर लेने के उपलक्ष्य में कल 'छोटा भीम' के नये और भव्य अवतार को‌ लेकर‌ एक बड़ा ऐलान किया गया।

ग्रीन गोल्ड ऐनिमेशन की इस सिनेमाई प्रस्तुति के ज़रिए‌ 'छोटा भीम' के सभी लोकप्रिय किरदारों को अद्भुत ढंग से बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा।तमाम कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय ने अपने‌ किरदारों को जीवंत करने में कोई कसर‌ 
नहीं छोड़ी है। इस बेहद सशक्त और दिलचस्प फ़िल्म का एक मज़ेदार टीज़र कल रिलीज़ किया गया। उल्लेखनीय है कि टीज़र‌‌ रिलीज़ के मौके पर फ़िल्म के‌ सभीप्रमुख कलाकार और क्रू के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।
 
फ़िल्म 'छोटा भीम' में कई जाने-माने कलाकारों ने काम किया है। फ़िल्म में अनुपम खेर ने गुरू शंभु का किरदार निभाया है जबकि मकरंद देशपांडे फ़िल्ममें स्कंदी के सशक्त रोल में नज़र आएंगे।
 
फ़िल्म में 'छोटा भीम' के मुख्य किरदार में यज्ञ भसीन ने लाजवाब काम‌ किया है तो वहीं चुटकी के रोल में आश्रिया मिश्रा ने‌ भी दमदार अंदाज़ में अपनीभूमिका निभाई है। टुनटुन मौसी का किरदार शगुन सीरियल से मशहूर हुईं सुरभि तिवारी निभा रही हैं।

राजीव चिलका द्वारा निर्देशित और नीरज विक्रम द्वारा लिखित 'छोटा भीम' एक बेहद दिलचस्प फ़िल्म है जो अंत तक आपके रोमांच को बनाए रखेगी।इस फ़िल्म के गानों को राघव सच्चर ने संगीतबद्ध किया है वहीं फ़िल्म की उम्दा कास्टिंग का 
श्रेय मुकेश छाबड़ा को जाता है. फ़िल्म के विजुअलइफ़ेक्ट्स को सुपरवाइज़ करने की ज़िम्मेदारी ज़ुनैद उल्लाह ने बख़ूबी निभाई है और पर्दे पर उनकी मेहनत साफ़ तौर पर नज़र‌ भी आती है।
 
ग्रीन गोल्ड स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी इस फ़िल्म का निर्माण राजीव चिलका और मेघा चिलाका ने साझा तौर पर किया है जबकि श्रीनिवासचिलकलापुड़ी और भरत लक्ष्मीपति इस फ़िल्म के सह-निर्माता हैं।
 
इस फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक राजीव चिलका ने अपने उत्साह को ज़ाहिर करते हुए कहा, "एनिमेशन की दुनिया में छोटा भीम एक बेहद पसंदकिया जाने वाला किरदार रहा है। देर-सबेर इस लोकप्रिय किरदार‌ को सिनेमा के पर्दे पर जीवंत
करना लाज़िमी था। मुझे इस बात का पूरा यकीन है किदुनिया भर में ना सिर्फ़ बच्चों बल्कि उनके परिवारों को भी यह फ़िल्म बहुत पसंद आएगी। इस फ़िल्म को आप सब तक पहुंचाने के लिए मैं बहुत हीउत्सुक हूं।”


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.