ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग हुई शुरू, अजय देवगन ने आशीर्वाद लेते हुए शेयर की न्यूज़

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 6, 2024

अजय देवगन ने कॉमेडी  हिट फिल्म  'सन ऑफ सरदार' के  सीक्वल की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने  अपने इंस्टाग्राम पर 'सन ऑफ सरदार 2' के बारेमें रोमांचक खबर शेयर  की, जिससे प्रशंसक उत्साहित हो गए क्योंकि इस फिल्म का इंतजार ऑडियंस को काफी समय से है।
 
विजय कुमार अरोरा  द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग यूके में शुरू हो गयी है।
 
अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट शेयर  करते हुए, जिसमें अजय देवगन एक गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेते  नजर आ रहे हैं, उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “#SonOfSardaar2 की यात्रा प्रार्थना, आशीर्वाद और एक अद्भुत टीम के साथ शुरू होती है #JyotiDeshpande @nrpachisia @talrejapravin @KumarMangat @jiostudios @ADFFilms @danishdevgn”
 
वीडियो में अजय के बेटे युग देवगन और उनके भतीजे अमन देवगन भी हैं। वे क्लैपबोर्ड पकड़कर फिल्म की शूटिंग शुरू करते नजर आ रहे हैं. फिल्म केअन्य बीटीएस स्निपेट में फिल्म के निर्देशक, विजय कुमार अरोड़ा और फिल्म की फीमेल लीड  मृणाल ठाकुर शामिल हैं। वीडियो में एक पंजाबी डांससीक्वेंस भी शूट किया जा रहा है जिसमें अभिनेता चंकी पांडे भी शामिल हैं।
 
फिल्म के पहले पार्ट को लोगों ने बहुत सराहा था और सीक्वल से भी वही उम्मीदें लगायी जा रही है।
 
विजय कुमार अरोरा  द्वारा निर्देशित, 'सन ऑफ सरदार 2' को जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म का निर्माणअजय देवगन और ज्योति देशपांडे अपने बैनर देवगन फिल्म्स के तहत एसओएस 2 लिमिटेड के सहयोग से कर रहे हैं। एन आर पचीसिया और प्रवीणतलरेजा भी निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं, जबकि कुमार मंगत पाठक सह-निर्माता हैं।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.